Home » खेल » ND vs PAK: पाकिस्तान फिर हुआ ‘शर्मसार’, फाइनल में भारत ने दी पटकनी, यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीता

ND vs PAK: पाकिस्तान फिर हुआ ‘शर्मसार’, फाइनल में भारत ने दी पटकनी, यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीता

मस्कट: भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को बड़े मुकाबले में मात देकर देश का गौरव बढ़ाया। एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम. . .

मस्कट: भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को बड़े मुकाबले में मात देकर देश का गौरव बढ़ाया। एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की जीत में रोमित पाल (5वां मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (12वां मिनट) और शाहरुख अली (13वां मिनट) ने शानदार गोल दागे। इस जीत के साथ भारतीय टीम एलीट पूल की अंकतालिका में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

शुरुआत से ही भारत का दबदबा

फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सटीक पासिंग, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पांचवें मिनट में रोमित पाल ने पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए पहला गोल किया और हाफ टाइम तक भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके कुछ ही क्षण बाद शाहरुख अली ने तीसरा गोल दागकर भारत की जीत लगभग तय कर दी।

पाकिस्तान की कोशिश नाकाम

3-0 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की। मोहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 किया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने अंतिम मिनटों में शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को कोई और मौका नहीं दिया। आखिरकार भारत ने 3-1 की जीत के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दोनों टीमों ने विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों ने पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। एशियाई चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अब विश्व मंच पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीदों के साथ उतरेगी।

महिला टीम को मिला रजत पदक

महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय सब-जूनियर टीम को चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

हॉकी इंडिया ने की इनामों की बारिश

भारतीय पुरुष टीम की स्वर्णिम सफलता पर हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को ₹2 लाख और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹1 लाख देने की घोषणा की है। वहीं, रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को ₹1 लाख, जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹50,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम