Home » पश्चिम बंगाल » SIR दूसरी सप्लीमेंटरी सूची जारी, 1468 नाम जुड़े, केवल 6 नाम हटे, कितने मतदाता डाल सकेंगे वोट?

SIR दूसरी सप्लीमेंटरी सूची जारी, 1468 नाम जुड़े, केवल 6 नाम हटे, कितने मतदाता डाल सकेंगे वोट?

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार मतदान से दो दिन पहले तक जिन मतदाताओं के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उनकी सूची प्रकाशित करना अनिवार्य है। इसी क्रम में पहली सूची के बाद अब दूसरी सप्लीमेंटरी सूची भी. . .

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार मतदान से दो दिन पहले तक जिन मतदाताओं के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उनकी सूची प्रकाशित करना अनिवार्य है। इसी क्रम में पहली सूची के बाद अब दूसरी सप्लीमेंटरी सूची भी जारी कर दी गई है। सोमवार रात 12 बजे तक जिन नामों का निपटारा हुआ, उन्हें इस सूची में शामिल किया गया। यह सूची मंगलवार तड़के जारी की गई।
पहली सूची में 136 नए नाम जोड़े गए थे और 2 नाम हटाए गए थे। वहीं, दूसरी सूची में 1468 नए नाम शामिल किए गए हैं, जबकि केवल 6 नाम हटाए गए हैं।
इस अपडेट के बाद कुल कितने मतदाता मतदान कर पाएंगे, इस पर चुनाव आयोग की अंतिम संख्या का इंतजार किया जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम