Home » खेल » World Cup Final पर मंडराया बड़ा खतरा! जंगलों की आग के धुएं ने बढ़ाई चिंता, क्या होगा अर्जेंटीना- स्पेन महामुकाबला?

World Cup Final पर मंडराया बड़ा खतरा! जंगलों की आग के धुएं ने बढ़ाई चिंता, क्या होगा अर्जेंटीना- स्पेन महामुकाबला?

न्यूयॉर्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले महामुकाबले पर प्रकृति का साया मंडराने लगा। कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग से उठे धुएं ने अमेरिका के 18 राज्यों को अपनी. . .

न्यूयॉर्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले महामुकाबले पर प्रकृति का साया मंडराने लगा। कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग से उठे धुएं ने अमेरिका के 18 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर तक पहुंच गई। इससे फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और फैंस की चिंता बढ़ गई।

जहरीली हवा ने बिगाड़ी खिलाड़ियों की तैयारी

फाइनल से दो दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हालात ऐसे थे कि स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने की सलाह दी। इसका असर सबसे ज्यादा स्पेन की टीम की तैयारियों पर पड़ा। न्यू जर्सी के ईस्ट हैनोवर में खिलाड़ियों को धुएं और खराब हवा के बीच अभ्यास करना पड़ा, जिस पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। बाद में तेज बारिश और आंधी के कारण स्पेन का अंतिम आउटडोर ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम जॉर्जिया में अभ्यास कर रही थी, इसलिए वह इस प्रदूषण के सीधे असर से काफी हद तक बची रही।

बारिश बनी राहत की वजह, मौसम ने बदली तस्वीर

जहां फाइनल को लेकर चिंता बढ़ रही थी, वहीं मौसम ने राहत की खबर भी दी। शनिवार को ट्राई-स्टेट इलाके में तेज आंधी और भारी बारिश ने वातावरण को काफी हद तक साफ कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार तक धुएं का अधिकांश हिस्सा छंटने की उम्मीद है। एक दिन पहले जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 से ऊपर था, वहीं मैच के दिन इसके घटकर करीब 62 तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य और मॉडरेट श्रेणी में माना जाता है। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए परिस्थितियां काफी बेहतर रहने की संभावना है।

फीफा का बड़ा फैसला, नहीं बदलेगा फाइनल का वेन्यू

धुएं और खराब मौसम की आशंकाओं के बीच फीफा और स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि, फीफा ने साफ कर दिया है कि फाइनल मुकाबले के वेन्यू या समय में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से मैच को दूसरी जगह स्थानांतरित करना संभव नहीं माना गया है।

मौसम रहेगा शानदार, मनोरंजन का भी होगा डबल डोज

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की हवाएं चलेंगी और उमस भी कम रहने की संभावना है, जिसे फुटबॉल के लिए अनुकूल मौसम माना जाता है। इस बार वर्ल्ड कप फाइनल का हाफ-टाइम भी खास होगा। सामान्य मुकाबलों की तुलना में 30 मिनट के ब्रेक के दौरान शकीरा, मैडोना और जस्टिन बीबर जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

अब निगाहें सिर्फ महामुकाबले पर

प्रकृति से मिली राहत के बाद अब करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हैं। शुरुआती चिंता के बावजूद फिलहाल संकेत यही हैं कि मुकाबला तय समय पर होगा और फैंस बिना किसी बड़ी बाधा के इस बहुप्रतीक्षित मैच का आनंद ले सकेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम