ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » असरानी को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप जैसा कोई नहीं हो सकता’, हैवान’ में दिखेगा दिग्गज अभिनेता का आखिरी अंदाज

असरानी को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप जैसा कोई नहीं हो सकता’, हैवान’ में दिखेगा दिग्गज अभिनेता का आखिरी अंदाज

मुंबई। दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन के बाद भी उनकी अदाकारी पर्दे पर दर्शकों को भावुक करने के लिए तैयार है। आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में असरानी की झलक सामने आई है। फिल्म की एक छोटी क्लिप साझा करते. . .

मुंबई। दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन के बाद भी उनकी अदाकारी पर्दे पर दर्शकों को भावुक करने के लिए तैयार है। आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में असरानी की झलक सामने आई है। फिल्म की एक छोटी क्लिप साझा करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने उन्हें याद किया और उनके साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया।अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘हैवान’ की एक क्लिप शेयर की। इसमें असरानी एक सुरक्षा गार्ड की भूमिका में नजर आ रहे हैं। क्लिप के साथ अक्षय ने दिवंगत अभिनेता के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि महान कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ‘हैवान’ में असरानी के साथ उनका आखिरी शॉट देखने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहेगा। अक्षय ने भावुक होकर लिखा, “मिस यू असरानी जी, आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।”

असरानी की खास भूमिका में दिखेगा अलग अंदाज

‘हैवान’ में असरानी एक बेहद बुजुर्ग और मजेदार सुरक्षा गार्ड की दिलचस्प भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके निधन के बाद रिलीज होने वाली यह फिल्म उनकी यादगार प्रस्तुतियों में शामिल होगी। पर्दे पर उनका अंदाज एक बार फिर दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें भावुक भी कर सकता है।

18 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ

‘हैवान’ को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक बार फिर साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘टशन’ में नजर आई थी। फिल्म 2016 की चर्चित मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दमदार क्राइम थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।कहानी में अक्षय कुमार एक खतरनाक और सनकी किरदार में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित पिता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी अपराध, बदले और जुनून के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अक्षय का किरदार धीरे-धीरे खतरनाक रास्ते पर बढ़ता जाता है।केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई ने किया है। ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENT

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम