Home » कुछ हटकर » आज से बदल गए हैं कई बड़े नियम, LPG से लेकर ऑटो-टैक्सी और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा भारी

आज से बदल गए हैं कई बड़े नियम, LPG से लेकर ऑटो-टैक्सी और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा भारी

डेस्क। हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है। 1 सितंबर 2026 से भी आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हुए हैं। इनका असर रसोई गैस, हवाई. . .

डेस्क। हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है। 1 सितंबर 2026 से भी आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हुए हैं। इनका असर रसोई गैस, हवाई यात्रा, मुंबई में लोकल ट्रांसपोर्ट, कार खरीदने और इंटरनेशनल ट्रैवल की प्रक्रिया पर देखने को मिलेगा। जहां घरेलू LPG उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं कमर्शियल गैस और विमान ईंधन महंगा होने से कारोबार और यात्रा की लागत बढ़ सकती है। आइए जानते हैं 1 सितंबर से लागू हुए प्रमुख बदलावों के बारे में।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू गैस के दाम स्थिर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹9.50 बढ़कर ₹2,747.50 प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ATF की कीमतों में 5.46% की बढ़ोतरी

विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी 1 सितंबर से महंगा हो गया है। इसकी कीमत में 5.46 फीसदी यानी करीब ₹6.28 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद ATF की कीमत बढ़कर ₹121.28 प्रति लीटर हो गई है। विमान ईंधन की लागत बढ़ने से एयरलाइंस पर दबाव बढ़ सकता है और इसका असर आने वाले दिनों में हवाई किराए पर भी देखने को मिल सकता है।

मुंबई में ऑटो-टैक्सी का सफर हुआ महंगा

मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी से सफर करने वालों को अब ज्यादा किराया देना होगा।। ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया ₹26 से बढ़कर ₹27 हो गया है। काली-पीली टैक्सी का शुरुआती किराया ₹31 से बढ़कर ₹33 हो गया है।
यह शुरुआती किराया पहले 1.5 किलोमीटर की यात्रा के लिए लागू होगा। इसके बाद की दूरी के लिए निर्धारित किराया अलग से लागू होगा।

Tata और Hyundai की चुनिंदा कारें हुईं महंगी

नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी 1 सितंबर से जेब पर असर पड़ सकता है। Tata Motors और Hyundai ने इनपुट कॉस्ट और बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी लागू की है।
कंपनियों की ओर से कुछ मॉडल्स की कीमतों में ₹25,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में कार खरीदने से पहले नए एक्स-शोरूम और ऑन-रोड दाम जरूर जांचना जरूरी होगा।

इंटरनेशनल ट्रैवल में बदली इमिग्रेशन प्रक्रिया

विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी 1 सितंबर से अहम बदलाव लागू हुआ है। देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैंप नहीं लगाया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन क्लियरेंस के समय अपने स्मार्टफोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा। इसलिए यात्रियों के लिए मोबाइल में डिजिटल बोर्डिंग पास सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि पेपर बोर्डिंग पास पूरी तरह खत्म हो गया है। यदि किसी यात्री के पास फिजिकल बोर्डिंग पास है, तो उसे एयरपोर्ट पर स्वीकार किया जाएगा, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारी उस पर स्टैंप नहीं लगाएंगे।

आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर?

1 सितंबर से हुए इन बदलावों का असर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। घरेलू LPG की कीमत स्थिर रहने से घरों को राहत मिली है, लेकिन कमर्शियल LPG और ATF महंगे होने से होटल, रेस्तरां, ट्रांसपोर्ट और एयर ट्रैवल की लागत पर असर पड़ सकता है। वहीं मुंबई में बढ़ा ऑटो-टैक्सी किराया और चुनिंदा कारों की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे उपभोक्ताओं के बजट को प्रभावित करेगी। कुल मिलाकर, सितंबर की शुरुआत में कुछ फैसले राहत देने वाले हैं तो कुछ बदलाव आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम