ADVERTISEMENT
Home » देश » कनार्टक CM की कैबिनेट में बगावत? मंत्री बनते ही रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, बोले-पार्टी में रहूंगा; विभाग बंटवारे से थे नाराज

कनार्टक CM की कैबिनेट में बगावत? मंत्री बनते ही रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, बोले-पार्टी में रहूंगा; विभाग बंटवारे से थे नाराज

बंगलूरू। कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी की नाराजगी सामने आई है। उन्हें जल संसाधन विभाग (वाटर रिसोर्सेज) दिए जाने से वे संतुष्ट नहीं हैं और इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी असहमति भी जताई है।. . .

बंगलूरू। कर्नाटक सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री रामलिंगा रेड्डी की नाराजगी सामने आई है। उन्हें जल संसाधन विभाग (वाटर रिसोर्सेज) दिए जाने से वे संतुष्ट नहीं हैं और इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी असहमति भी जताई है। इसी नाराजगी के बीच अब उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया है।

इस्तीफे के बाद क्या बोले रामलिंगा रेड्डी

इस्तीफे के बाद रेड्डी ने साफ किया कि उन्होंने केवल मंत्री पद छोड़ा है, कांग्रेस पार्टी नहीं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी अंतरात्मा के खिलाफ काम नहीं कर सकता, इसलिए मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि वे विधायक बने रहेंगे और कांग्रेस से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 53 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा बरकरार है। उन्होंने कभी किसी से मंत्री पद की मांग नहीं की। उन्होंने याद दिलाया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री एम. वीरप्पा मोइली और एस.एम. कृष्णा की सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें हमेशा जिम्मेदारियां दी हैं। रेड्डी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक संगठन और सरकार दोनों में काम किया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने 13 मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन किया। इस दौरान रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि रेड्डी बंगलूरू विकास विभाग मिलने की उम्मीद कर रहे थे और इसी विभाग पर उनका दावा था।
सूत्रों के अनुसार, विभागों के आवंटन को लेकर गुरुवार को हुई बैठक के दौरान रेड्डी अपनी नाराजगी जताते हुए बीच में ही बाहर चले गए थे। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री को वर्ष 2023 में किए गए उस वादे की भी याद दिलाई, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि भविष्य में कैबिनेट फेरबदल होने पर उन्हें बंगलूरू विकास विभाग दिया जाएगा।

किसे कौन से विभाग मिला?

किसे कौन से विभाग मिला?

मंत्रीविभाग
डी.के. शिवकुमारवित्त, मंत्रिमंडल मामले,
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर),
खुफिया विभाग और अन्य अविभाजित विभाग
यतींद्र सिद्धारमैयाशहरी विकास विभाग
जी. परमेश्वरराजस्व और खेल विभाग
के.एच. मुनियप्पाखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
के.जे. जॉर्जऊर्जा और पर्यटन department
एम.बी. पाटिलबड़े एवं मध्यम उद्योग तथा आधारभूत संरचना विभाग
रामलिंगा रेड्डी
(इस्तीफा दिया)
जल संसाधन (प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई) विभाग
सतीश जारकीहोलीलोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)
कृष्णा बायर गौड़ाग्रेटर बंगलूरू विकास विभाग
प्रियांक खरगेगृह विभाग (खुफिया शाखा को छोड़कर),
सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी (आईटी-बीटी) तथा ई-गवर्नेंस
यू.टी. खादरस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
बैराथी सुरेशपरिवहन विभाग
शरण प्रकाश पाटिलचिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास विभाग
ईश्वर खंड्रेग्रामीण विकास एवं पंचायती राज (आरडीपीआर) विभाग

बंगलूरू डेवलपमेंट विभाग पर अड़े रेड्डी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठ बार विधायक रह चुके रेड्डी ने बंगलूरू डेवलपमेंट के अलावा कोई और मंत्रालय लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उन्हें इसके बजाय सिंचाई विभाग दिया गया था। वहीं, बंगलूरू डेवलपमेंट विभाग को कर्नाटक सरकार में सबसे अहम विभागों में से एक माना जाता है, ये विभाग कृष्णा बायरे गौडा को सौंपा गया है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम