Home » देश » कार्पोरेट जिहाद मामले में बड़ा खुलासा: टीसीएस की एचआर निदा खान निकली आतंकवादी!, पुलिस खंगाल रही क्राइम कुंडली

कार्पोरेट जिहाद मामले में बड़ा खुलासा: टीसीएस की एचआर निदा खान निकली आतंकवादी!, पुलिस खंगाल रही क्राइम कुंडली

नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में जांच का दायरा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने. . .

नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में जांच का दायरा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने अब राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से तकनीकी सहायता मांगी है। उधर इस पूरे मामले की मुख्‍य आरोपी निदा खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस बीच एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल नासिक पहुंचने की तैयारी में है, क्योंकि फरार चल रही निदा खान का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी डॉ. शाहीन शाहिद से सामने आया है। टीसीएस नासिक युनिट की एचआर एग्जीक्यूटिव निदा खान पर 12 महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जबरन इस्लाम धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि निदा विशेष रूप से 20-25 वर्ष की युवतियों को निशाना बनाती थी, उन्हें नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करती थी। नासिक पुलिस ने अब तक 9 एफआईआर दर्ज की हैं।

आतंकी संबंधों का खुलासा

जांच में पता चला कि फरार निदा खान का लंबे समय से संबंध लाल किला बम धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद से था, जो जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग ‘जैश उल मोमिनात’ की भारत प्रमुख थीं। एजेंसियां इसे ‘व्हाइट-कॉलर’ या ‘हाइब्रिड’ आतंकी साजिश मान रही हैं, जहां कॉर्पोरेट ऑफिस का इस्तेमाल कट्टरपंथ फैलाने और भर्ती के लिए किया गया। दिल्ली स्पेशल सेल के अधिकारी ने पुष्टि की कि नासिक पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया है।

कंपनी और पुलिस कार्रवाई

टीसीएस ने सभी नामजद कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और जांच में पूर्ण सहयोग की बात कही है। एसआईटी डिजिटल सबूत, वॉट्सएप चैट्स और दस्तावेज खंगाल रही है, जबकि एटीएस, एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियां शामिल हो गई हैं। कुछ आरोपी जैसे एजीएम अश्विनी छनानी जेल में हैं, लेकिन निदा की तलाश तेज है।

निदा खान ऑफिस में सबको सिखाती थी बुर्का पहनना

एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, निदा खान केवल एचआर की भूमिका तक सीमित नहीं थी। वह उन टीम लीडर्स के साथ खड़ी नजर आती थी, जिन पर महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप हैं। बताया गया है कि वह महिलाओं को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और रीति-रिवाजों का पालन करने के तरीके बताती थी। कुछ पीड़ितों का कहना है कि यह सलाह नहीं, बल्कि दबाव होता था। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम