Home » देश » खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस, पटना में रातभर चला ड्रामा, कोचिंग के बाहर डटे रहे स्टूडेंट्स

खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस, पटना में रातभर चला ड्रामा, कोचिंग के बाहर डटे रहे स्टूडेंट्स

पटना। खान सर को पटना पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शुक्रवार की रात 10 बजे ही खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद सुबह तक छात्र कोचिंग के बाहर डटे रहे।. . .

पटना। खान सर को पटना पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शुक्रवार की रात 10 बजे ही खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद सुबह तक छात्र कोचिंग के बाहर डटे रहे। इस दौरान कई बार पुलिस आई लेकिन खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
पटना के चर्चित खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच माना जा रहा है कि कभी भी खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना थी. लेकिन शुक्रवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

रातभर कोचिंग के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

जानकारी के मुताबिक, खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की सुबह तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लेकिन पुलिस अब तक खान सर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार की रात ही बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे. इस दौरान कदमकुआं थाने की पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने छात्रों से घर जाने की अपील की।लेकिन छात्र कोचिंग के बाहर सुबह तक डटे रहे।

छात्रों से की गई अपील- बहकावे में ना आएं

रातभर में 4 से 5 बार कदमकुआं थाने की पुलिस आई. लेकिन खान सर की गिरफ्तारी के लिए नहीं बल्कि छात्रों को समझाने के लिए. कई बार पुलिस ने आकर अनाउंसमेंट किया- हट जाइए, लौट जाइए। लेकिन छात्र नहीं माने. इससे पहले भी शुक्रवार को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आईजी ऑफिस में हाई लेवल मीटिंग हुई थी। इसके बाद छात्रों से अपील की गई थी कि वे किसी के भी बहकावे में ना आएं. ऐसे में आज मामले में क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी।

खान सर के गार्ड्स ने पूछताछ में किया था खुलासा

2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर 2 गार्ड्स के फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद खान सर के दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि खान सर के कहने पर ही फायरिंग की गई थी।
गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह ने बताया कि कोचिंग के बाहर हंगामा की सूचना पर खान सर के साथ वे लोग बाहर आए। इस दौरान खान सर ने ही उनसे कहा कि भीड़ पर फायरिंग करो. जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद ही उन्होंने दो-दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद खान सर पर भी एफआईआर दर्ज किया गया। ऐसे में अब पुलिस को खान सर की तलाश है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम