Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » घर में गिरकर घायल हुए अशोक भट्टाचार्य, मंत्री शंकर घोष ने अस्पताल में पहुंचकर की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने भी ली स्वास्थ्य की जानकारी

घर में गिरकर घायल हुए अशोक भट्टाचार्य, मंत्री शंकर घोष ने अस्पताल में पहुंचकर की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने भी ली स्वास्थ्य की जानकारी

सिलीगुड़ी। वरिष्ठ वामपंथी नेता, पूर्व मंत्री और सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य के अस्वस्थ होने की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता का माहौल है। घर पर दुर्घटनावश गिरने से उनके सिर में चोट लगने के बाद. . .

सिलीगुड़ी। वरिष्ठ वामपंथी नेता, पूर्व मंत्री और सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य के अस्वस्थ होने की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता का माहौल है। घर पर दुर्घटनावश गिरने से उनके सिर में चोट लगने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मंत्री शंकर घोष ने अशोक भट्टाचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रविवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंचते ही राज्य के मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष अस्पताल पहुंचे और अशोक भट्टाचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल से ही शंकर घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री से संपर्क कर अशोक भट्टाचार्य की स्वास्थ्य स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी फोन पर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सिलीगुड़ी के हजारों लोग अशोक भट्टाचार्य के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे

अशोक भट्टाचार्य लंबे समय से सिलीगुड़ी की राजनीति और सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से चिंता और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और आवश्यक उपचार जारी है। सिलीगुड़ी के हजारों लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम