Home » मनोरंजन » जन नायकन’ की रफ्तार दूसरे दिन हुई धीमी, कमाई में 50% की गिरावट… फिर भी 2 दिन में पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

जन नायकन’ की रफ्तार दूसरे दिन हुई धीमी, कमाई में 50% की गिरावट… फिर भी 2 दिन में पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई। थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन थोड़ी धीमी पड़ गई। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद. . .

मुंबई। थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन थोड़ी धीमी पड़ गई। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में महज दो दिनों के भीतर ₹100 करोड़ क्लब में जगह बना ली।

दूसरे दिन कितनी रही कमाई?

रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में ₹21.15 करोड़ (नेट) का कारोबार किया। पहले दिन फिल्म ने ₹42.70 करोड़ (नेट) की दमदार ओपनिंग की थी।दो दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹63.85 करोड़ पहुंच गया है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका है। वहीं, ओवरसीज कमाई को मिलाकर फिल्म ने दुनियाभर में ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।

रिलीज से पहले कई बार टली थी फिल्म

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई थी और सेंसर प्रक्रिया के चलते भी इसकी रिलीज में देरी हुई। फिल्म में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘विजय फिल्मों से दूर न हों’— निर्माता की खास अपील

फिल्म की रिलीज के बाद निर्माता वेंकटा नारायण ने इच्छा जताई कि ‘जन नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म साबित न हो।उन्होंने कहा, “मुझे विजय एक अभिनेता के रूप में बेहद पसंद हैं। अब मैं उन्हें एक राजनेता और नेता के रूप में भी पसंद करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखें। हालांकि अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। राजनीति और फिल्मों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखना चाहेंगे।”

अब तीसरे दिन पर टिकी निगाहें

दूसरे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर हैं। अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की भीड़ बढ़ती है, तो फिल्म पहले वीकेंड में ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम