Home » लेटेस्ट » दबोचे गए मौत के सौदागर : गुजरात दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, एटीएस के शिकंजे में जैश-ए-मोहम्मद के 5 खूंखार आतंकी!

दबोचे गए मौत के सौदागर : गुजरात दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, एटीएस के शिकंजे में जैश-ए-मोहम्मद के 5 खूंखार आतंकी!

अहमदाबाद। गुजरात से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है! आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने सूबे के अलग-अलग जिलों में काल बनकर छापेमारी की है। प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक बहुत बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद. . .

अहमदाबाद। गुजरात से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है! आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने सूबे के अलग-अलग जिलों में काल बनकर छापेमारी की है। प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक बहुत बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद करते हुए पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा है। इनके पकड़े जाने से गुजरात पर मंडरा रहा एक बहुत बड़ा खतरा टल गया है।

खुलासा! ये हैं वो 5 चेहरे, जो गुजरात में बोने वाले थे बारूद की फसल

एटीएस की गिरफ्त में आए ये आरोपी बेहद शातिर हैं और सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इनके नामों का खुलासा कर दिया है । आतंकियों में बिलाल आबिद शेरा – साजिश की सबसे मजबूत कड़ी है। मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ ‘मोहम्मद खड़ियासन’ – लोकल नेटवर्क का हैंडलर यही। मोहम्मद शफी मुखी उर्फ ‘शफी चापी’ – खौफनाक मंसूबों को अंजाम देने वाला है मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ ‘हसन हैदरपुरी’ – आतंकियों का मददगार है। मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ ‘मोहम्मद खली’ – स्लीपर सेल का सक्रिय सदस्य है

खतरनाक कनेक्शन: पिछले महीने पकड़े गए ‘8 कालदूतों’ से जुड़े थे तार!

चौंकाने वाला खुलासा: यह कोई नया ग्रुप नहीं है, बल्कि पिछले महीने देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए 8 खतरनाक आतंकियों के ही जिगरी यार हैं! एटीएस की कस्टडी में हुए खुलासे के बाद इन पांचों को दबोचा गया है। ये सभी मिलकर गुजरात में तबाही का एक नया चैप्टर लिखने की तैयारी में थे।

अहमदाबाद धमाकों जैसी साजिश रच रहा था पाकिस्तान?

पाकिस्तानी आतंकी आका जैश-ए-मोहम्मद के जरिए काफी समय से गुजरात में घुसपैठ करने की फिराक में थे। वे उत्तर गुजरात के स्थानीय लोगों का ब्रेनवॉश कर यहां ‘स्लीपर सेल’ का एक बड़ा जाल बिछाना चाहते थे।
खौफनाक अतीत की आहट: गुजरात दंगों के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाके कर 50 से ज्यादा बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया था और 200 से अधिक लोगों को अपाहिज बना दिया था। जैश भी ठीक उसी तर्ज पर गुजरात को दहलाने की फिराक में था।

ATS के आला अधिकारी की हुंकार: “बचेगा नहीं कोई भी गुनहगार!”

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने इस बड़ी कामयाबी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “पूर्व में पकड़े गए 8 आतंकियों के सीधे संपर्क में आने के बाद ये पांचों संदिग्ध हमारी रडार पर थे। जैसे ही इनके नापाक मंसूबों के पुख्ता सबूत मिले, हमारी टीम ने इन्हें दबोच लिया। अब रिमांड पर इनसे देश विरोधी साजिशों के हर एक राज उगलवाए जाएंगे।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम