ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » दालखोला शहर से बस चलाने की मांग में व्यवसायी सहित आम लोग हड़ताल पर, बैंक व दुकानें बंद 

दालखोला शहर से बस चलाने की मांग में व्यवसायी सहित आम लोग हड़ताल पर, बैंक व दुकानें बंद 

दालखोला । दालखोला शहर से बसें चलाने की मांग को लेकर डालखोला नागरिक मंच कमेटी ने बुधवार को 24 घंटे हड़ताल का आह्वान किया है। आज सुबह से ही धरना जारी है। बैंक सहित सभी दुकानें बंद हैं। किसी भी. . .

दालखोला । दालखोला शहर से बसें चलाने की मांग को लेकर डालखोला नागरिक मंच कमेटी ने बुधवार को 24 घंटे हड़ताल का आह्वान किया है। आज सुबह से ही धरना जारी है। बैंक सहित सभी दुकानें बंद हैं। किसी  भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए डालखोला थाने की पुलिस जगह जगह तैनात है।
गौरतलब है कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए डालखोला बाईपास बनाया गया है। बाइपास खुलने के बाद से सभी सरकारी और निजी बसें बाइपास से होकर सिटी बसों के साथ चल रही हैं। इससे व्यवसायियों से लेकर शहरवासियों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से व्यवसायियों से लेकर विभिन्न स्वयंसेवी संगठन शहर में बसों की आवाजाही की मांग कर रहे हैं, पर प्रशासन और परिवहन विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है।
आखिरकार आज दालखोला नागरिक मंच कमेटी ने शहर में बस चलाने की मांग को लेकर  हड़ताल का आह्वान किया। हड़ताल में शामिल लोगों ने कहा मांगें नहीं माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम