डेस्क। सोमवार को पंजाब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ईमेल मिला। जिसमें मेयर हाउस, कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वहीं दिलजीत दोसांझ इस वक्त न्यूयॉर्क में मौजूद हैं, वहीं से वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वह कुछ ऐसा वहां पर कर रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है।
दिलजीत दोसांझ की पोस्ट का क्या है मतलब?
दिलजीत दोसांझ इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। सोमवार काे उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म किया। मंगलवार को भी वह यहां पर दूसरे दिन परफॉर्म करेंगे। ऐसा करके उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इंडियन सिंगर का मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दो शो परफॉर्म करना, अपने आप में एक इतिहास रचने जैसा है। यही बात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दिलजीत ने भी लिखी है। अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज की रात इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।’ इस पोस्ट पर मैडिसन स्क्वायर गार्डन भी लिखा है। आगे कई पोस्ट में उनके फैंस नजर आ रहे हैं, जो ‘पंजाबी आ गए ओए’ जैसे स्लोगन बोल रहे हैं।
एक्टिंग फ्रंट पर क्या रहे हैं दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ बतौर सिंगर तो सक्रिय हैं, साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज होगी। इसमें दिलजीत के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।