Home » देश » दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर! डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मारा गया ISIS का ग्लोबल टेररिस्ट अबू बिलाल अल मिनुकी

दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर! डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मारा गया ISIS का ग्लोबल टेररिस्ट अबू बिलाल अल मिनुकी

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि आज रात उनके निर्देश पर बहादुर अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने विश्व के सबसे सक्रिय आतंकवादी को ढेर कर दिया है। दोनों सेनाओं ने. . .

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि आज रात उनके निर्देश पर बहादुर अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने विश्व के सबसे सक्रिय आतंकवादी को ढेर कर दिया है। दोनों सेनाओं ने एक सुनियोजित और बेहद जटिल मिशन को अंजाम दिया। आईएसआईएस के ग्लोबल लीडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ने सोचा था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि हमारे पास ऐसे सूत्र थे जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे। अब वह न तो अफ्रीका के लोगों को आतंकित कर पाएगा और न ही अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले अभियानों में मदद कर पाएगा। उसके मारे जाने से आईएसआईएस का वैश्विक अभियान काफी कमजोर हो गया है। इस अभियान में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के दूसरे सबसे बडे कमांडर अबु बिलाल अल मिनुकी (ISIS terrorist Abu-Bilal al-Minuki) को मार गिराया है। यह कार्रवाई अफ्रीकी देश नाइजीरिया में की गई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि यह मिशन बेहद गोपनीय, जटिल और सटीक रणनीति के तहत पूरा किया गया। उनके अनुसार अल मिनुकी लंबे समय से अफ्रीका में छिपकर आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा था और अमेरिकी एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।

वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता

ट्रंप ने कहा कि अबु बिलाल अल मिनुकी दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादियों में शामिल था। उनके अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को उसके ठिकानों और गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही थी। ट्रंप ने लिखा कि अल मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका में छिपकर सुरक्षित रह सकता है, लेकिन अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने उसे ढूंढ निकाला। उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि मिशन बिना किसी गलती के पूरा किया गया। ट्रंप ने इसे वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता बताया और कहा कि इस कार्रवाई से ISIS के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम