Home » देश » पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल, खंभे से टकराकर पलटी बस, करंट दौड़ने से मची चीख-पुकार

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल, खंभे से टकराकर पलटी बस, करंट दौड़ने से मची चीख-पुकार

फतेहगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास गांव हिम्मतपुरा में देर रात उस समय हुआ, जब आनंदपुर. . .

फतेहगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास गांव हिम्मतपुरा में देर रात उस समय हुआ, जब आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। बस पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में कोई खराबी आ गई थी जिसके बाद वह सड़क पर पलट गई। फतेहगढ़ साहिब के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार ने बताया कि इस घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

गंभीर घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक्सीडेंट देखने के बाद अन्य लोगों को भी बुलाया और बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे के बाद 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को साइड करवा दिया है।

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी, सांसद ने जताया शोक

स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर काफी देरी से पहुंची, जिसके चलते ग्रामीणों ने ही घायलों को निकालने का जिम्मा उठाया। इस दर्दनाक हादसे पर बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम