Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 39.97% वोटिंग, साउथ 24 परगना में बीजेपी कैंडिडेट पर जानलेवा हमला

पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 39.97% वोटिंग, साउथ 24 परगना में बीजेपी कैंडिडेट पर जानलेवा हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे। दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी।

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है। ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है। ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा।

साउथ 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का आरोप

साउथ 24 परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी विकास सरदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी कैंडिडेट का आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। उनके सिक्योरिटी गार्ड की राइफल भी छीन ली।

बंगाल में अब तक करीब 40% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 40% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।

पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50 % वोटिंग
हुगली में 43.12%, हावड़ा में 39.45% से वोटिंग
नॉर्थ कोलकाता में 38%, साउथ कोलकाता में 38% मतदान
नदिया में 40%, नॉर्थ 24 परगना में 39% मतदान
साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में अब तक 29% से ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण के चुनाव में अब तक 29% से ज्यादा वोटिंग हो गई है।

हुगली और पूर्वी बर्धमान में सबसे ज्यादा वोटिंग
हुगली में 30 %, हावड़ा में 27 % से ज्यादा वोटिंग
नॉर्थ कोलकाता में 28%, साउथ कोलकाता में 27% मतदान
नदिया में 29 %, नॉर्थ 24 परगना में 27% मतदान
पूर्वी बर्धमान में 30%, साउथ 24 परगना में 27% वोटिंग

ममता की सीट पर बंपर वोटिंग

ममता बनर्जी की भवानीपुट सीट पर बंपर वोटिंग हो रही है। 3 घंटे के अंदर 21 परसेंट के करीब वोट डाले जा चुके हैं। भवानीपुर में ममता के मुकाबले बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में शुभेंदु ने नंदीग्राम में ममता को हराया था, इस बार फिर शुभेंदु ममता को हराने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोलकाता की दूसरी हाईप्रोफाइल सीट कोलकाता पोर्ट में 20 परसेंट वोटिंग हुई है। यहां से टीएमसी के फिरहाद हकीम मैदान में हैं। रासबिहारी में 21% और बालीगंज में 19% पोलिंग हो चुकी है।

ममता बनर्जी ने वीडियो दिखाकर TMC कार्यकर्ता की पिटाई का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। बीती रात भी उनके कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीतना चाहती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम