पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 3 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल होंगे।
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास (7 सर्कुलर रोड) पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा और निशांत कुमार ने शपथ ली
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
BJP से मंत्री
राम कृपाल यादव
केदार गुप्ता
नीतीश मिश्रा
मिथलेश तिवारी
रमा निषाद
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप जायसवाल
प्रमोद चंद्रवंशी
लखेन्द्र पासवान
संजय टाइगर
इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
नंद किशोर राम
रामचंद्र प्रसाद
अरुण शंकर प्रसाद
श्रेयसी सिंह
JDU
निशांत कुमार
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमा खान
भगवान सिंह कुशवाहा
शीला कुमारी
दामोदर राउत
बुलो मंडल
रत्नेश सदा
LJP(R)
संजय पासवान
संजय सिंह
हम
संतोष मांझी
आरएलएम-
दीपक प्रकाश
हम उनके चाचा और वे हमारे भतीजे- भगवान सिंह कुशवाहा
JDU नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि हम उनके चाचा और वे हमारे भतीजे (निशांत कुमार) हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अच्छा काम होगा, काम करने में आनंद आएगा।
मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार, जमकर लगे नारे
नीतीश कुमार भी मंच पर पहुंच गए हैं। अमित शाह समेत सभी नेताओं ने नीतीश कुमार का तालियां बजाकर और प्रणाम कर स्वागत किया। गांधी मैदान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज गया।