Home » मनोरंजन » मशहूर निर्देशक और Ex-CBFC चीफ पहलाज निहलानी का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर निर्देशक और Ex-CBFC चीफ पहलाज निहलानी का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

डेस्क। मशहूर फिल्म निर्देशक और पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी का देहांत हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 जून 2026 की सुबह नानावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निहलानी पिछले चार महीनों से बीमार थे और उन्हें. . .

डेस्क। मशहूर फिल्म निर्देशक और पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी का देहांत हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 जून 2026 की सुबह नानावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निहलानी पिछले चार महीनों से बीमार थे और उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
वे डॉ. जयंत बर्वे की देखरेख में थे और पिछले तीस दिनों से उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था। पत्रकार ने कल ही उनकी पत्नी नीता से बात की थी।
उन्होंने उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि उनके पति ठीक हो जाएंगे। पहलाज निहलानी की आत्मा को शांति मिले। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।

पहलाज निहलानी की फिल्में

पहलाज निहलानी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने लगभग सभी सितारों के साथ काम किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर होने के साथ साथ वो देश की फिल्म प्रमाणन संस्था (CBFC) के पूर्व प्रमुख रहे थे। उन्होंने आंखें, अंदाज़, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 फिल्में बनाई जो कि खबरों में रहीं। रंगीला राजा को लेकर काफी विवाद हुआ था और गोविंदा के साथ उन्होंने काम करते हुए कहा था कि उनकी फिल्म को स्क्रीन्स नहीं मिल रही हैं। पहलाज निहलानी महज 76 साल के थे लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह देंगे।

दुखी हैं फैंस

फैंस इस खबर के आने के बाद उनको लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर उनको लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि कौन कौन से सितारे अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम