Home » खेल » महिला टी20 विश्वकप का आगाज 12 जून से : यहां देखें पूरा शेड्यूल; इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला

महिला टी20 विश्वकप का आगाज 12 जून से : यहां देखें पूरा शेड्यूल; इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की. . .

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का फाइनल पांच जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं भारतीय फैंस की नजरें 14 जून पर टिकी होंगी, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी सबकी निगाहें

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही यह टक्कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगी। भारत को ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है, जिससे उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला।

ग्रुप्स पर एक नजर

ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड
ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट की खास बातें

@ 12 टीमें लेंगी हिस्सा
@कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
@पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर होंगे
@नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलेगा
@फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में आयोजित होगा
@भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
30 जूनसेमीफाइनल 1द ओवलशाम 7:00 बजे
2 जुलाईसेमीफाइनल 2द ओवलरात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी सबकी निगाहें


भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही यह टक्कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगी। भारत को ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है, जिससे उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला।

ग्रुप्स पर एक नजर

 

  • ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड
  • ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट की खास बातें

  • 12 टीमें लेंगी हिस्सा
  • कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
  • पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर होंगे
  • नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलेगा
  • फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में आयोजित होगा
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
30 जूनसेमीफाइनल 1द ओवलशाम 7:00 बजे
2 जुलाईसेमीफाइनल 2द ओवलरात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026: पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

तारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
12 जूनइंग्लैंड vs श्रीलंकाएजबेस्टनरात 11:00 बजे
13 जूनस्कॉटलैंड vs आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्डदोपहर 3:00 बजे
13 जूनऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
13 जूनवेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
14 जूनबांग्लादेश vs नीदरलैंडएजबेस्टनदोपहर 3:00 बजे
14 जूनभारत vs पाकिस्तानएजबेस्टनशाम 7:00 बजे
16 जूनन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
16 जूनइंग्लैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
17 जूनऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्लेदोपहर 3:00 बजे
17 जूनभारत vs नीदरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे
17 जूनदक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तानएजबेस्टनरात 11:00 बजे
18 जूनवेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
19 जूनन्यूजीलैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
20 जूनऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंडहैम्पशायर बाउलदोपहर 3:00 बजे
20 जूनपाकिस्तान vs बांग्लादेशहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
20 जूनइंग्लैंड vs स्कॉटलैंडहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
21 जूनवेस्टइंडीज vs श्रीलंकाब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
21 जूनदक्षिण अफ्रीका vs भारतओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
23 जूनन्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
23 जूनश्रीलंका vs आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
23 जूनऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानहेडिंग्लेरात 11:00 बजे
24 जूनइंग्लैंड vs वेस्टइंडीजलॉर्ड्सरात 11:00 बजे
25 जूनभारत vs बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
25 जूनदक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंडब्रिस्टलरात 11:00 बजे
26 जूनश्रीलंका vs स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्डरात 11:00 बजे
27 जूनपाकिस्तान vs नीदरलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
27 जूनवेस्टइंडीज vs आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
27 जूनइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडद ओवलरात 11:00 बजे
28 जूनदक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेशलॉर्ड्सदोपहर 3:00 बजे
28 जूनऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्सशाम 7:00 बजे
30 जूनसेमीफाइनल 1द ओवलशाम 7:00 बजे
2 जुलाईसेमीफाइनल 2द ओवलरात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

महिला क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे प्रतिस्पर्धी टी20 विश्व कप माना जा रहा है। भारत की नजर पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से लेकर लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल तक, क्रिकेट प्रशंसकों को लगभग हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम