ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में FIR, पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में FIR, पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

महोबा। PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों. . .

महोबा। PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं।

किसने दर्ज करवाई एफआईआर?

एडवोकेट नीरज रावत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मुकदमा दर्ज होने से जिले के कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया है।

मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है

शिकायतकर्ता वकील नीरज रावत ने कहा, “यह कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को दर्शाता है। शायद कांग्रेस पार्टी में इसी तरह प्रशिक्षण दिया जाता है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।”

ADVERTISEMENT

सीएम योगी ने भी एक्स पर जताई थी नाराजगी

अजय राय के विवादित बयान को लेकर सीएम योगी ने भी एक्स हैंडल पर नाराजगी जताई थी। सीएम योगी ने कहा था, “पीएम मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।”

अजय राय ने क्या विवादित बयान दिया?

अजय राय महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मिलने गए थे। इस दौरान जब वह पीड़िता से मिलकर लौटे तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की। आरोप है कि इसी दौरान अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और गाली का इस्तेमाल किया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम