ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से बरपाया कहर, 48 की मौत, सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं, पंजाब में ओले गिरे

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से बरपाया कहर, 48 की मौत, सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं, पंजाब में ओले गिरे

नई दिल्ली। देश में गर्मी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश. . .

नई दिल्ली। देश में गर्मी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं, जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना है।

24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में ओले गिर सकते हैं

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर समेत 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई।

ADVERTISEMENT

टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार

देश के कई शहरों में इन दिनों टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। उनकी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके उन्हें हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।
IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।
मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम