Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में झुलसा रही गर्मी, 23 मई तक कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार, गर्म रातों की चेतावनी

यूपी में झुलसा रही गर्मी, 23 मई तक कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार, गर्म रातों की चेतावनी

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने और उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुंदेलखंड, पश्चिमी. . .

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने और उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कुछ जिलों में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत, ‘Warm Nights’ का असर

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में “Warm Nights” की स्थिति रहेगी, यानी रात के समय भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

कई इलाकों में लू और उमस बढ़ाएगी परेशानी

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ लू चलने की चेतावनी दी गई है। उमस भी बढ़ने से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर।

बाराबंकी में हालात और खराब

बाराबंकी में गर्मी, उमस और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लगातार बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

प्रशासन ने दी सावधानी की सलाह

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम