Home » मनोरंजन » ‘राजा शिवाजी’ की 9वें दिन 75% बढ़ी कमाई, ‘भूत बंगला’ का भी रौला, ‘धुरंधर 2’ में 114.3% का जंप

‘राजा शिवाजी’ की 9वें दिन 75% बढ़ी कमाई, ‘भूत बंगला’ का भी रौला, ‘धुरंधर 2’ में 114.3% का जंप

डेस्क। नई रिलीज फिल्मों के बावजूद ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। जहां 9वें दिन ‘राजा शिवाजी’ ने 75% का जंप लगाया, वहीं ‘भूत बंगला’ की कमाई 71% बढ़ी और ‘धुरंधर 2’ ने तो हैरान. . .

डेस्क। नई रिलीज फिल्मों के बावजूद ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। जहां 9वें दिन ‘राजा शिवाजी’ ने 75% का जंप लगाया, वहीं ‘भूत बंगला’ की कमाई 71% बढ़ी और ‘धुरंधर 2’ ने तो हैरान कर दिया। 52वें दिन इसकी कमाई 114.3% बढ़ गई, जबकि ‘एक दिन’ सुपर फ्लॉप हो गई है।
राजा शिवाजी’ की 9वें दिन 75% बढ़ी कमाई, ‘भूत बंगला’ का भी रौला, ‘धुरंधर 2’ में 114.3% का जंप
भारतीय सिनेमाघरों में इस वक्त कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनकी हालत ओपनिंग डे पर ही खराब दिखी, जबकि ‘राजा शिवाजी’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों का जलवा अब भी बरकरार है। रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ तो पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना चुकी थी। 8वें दिन भी एक नया रिकॉर्ड बनाया और अब 9वें दिन भी डंका बज गया है। इस फिल्म ने 9वें दिन 75% की ग्रोथ दिखाई। वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने भी कमाल कर दिया। इसने भी 71% का तगड़ा जंप लगाया, जबकि पिछले तीन दिनों से इसकी कमाई न तो घट रही थी और ना ही बढ़ रही थी। स्क्रीन्स बढ़ने के बावजूद यह स्थिर थी। और ‘धुरंधर 2’ का चार्म भले ही अब फीका पड़ने लगा है, पर रौला अभी भी बाकी है। इसकी कमाई 52वें दिन 114.3% बढ़ गई और हैरान कर दिया। वहीं जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ का बोरिया-बिस्तर हफ्तेभर में ही पैक हो चुका है।

‘राजा शिवाजी’ कलेक्शन डे 9

‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराजा के शौर्य की गाथा बताती है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, फरदीन खान, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और विद्या बालन जैसे कलाकार हैं। रितेश देशमुख इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज बने हैं और उन्होंने ही फिल्म भी भी डायरेक्ट की है। मराठी सिनेमा के लिए कई रिकॉर्ड बना चुकी ‘राजा शिवाजी’ ने 9वें दिन अपने नाम का डंका बजा दिया। 8वें दिन की तुलना में इसकी कमाई 75% बढ़ी और 3,962 शोज से ₹5.60 करोड़ कमा लिए। इसमें हिंदी भाषा से इसने ₹1.35 करोड़ और मराठी भाषा से ₹4.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अब ‘राजा शिवाजी’ ने देशभर में ₹72.91 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹61.45 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। दूसरे हफ्ते में ही ‘राजा शिवाजी’ देशभर में 70 करोड़ की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर गई है।

‘भूत बंगला’ कलेक्शन डे 23

वहीं, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो इसका भी जलवा बरकरार है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चौथा हफ्ता चल रहा है और इसकी कमाई भी अच्छी चल रही है। पिछले तीन दिन से इसकी कमाई में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा था, पर 23वें दिन इसने 71.4% का जंप लगाया और 4,115 स्क्रीन्स से ₹3 करोड़ कमा लिए। वहीं, 20वें, 21वें और 22वें दिन इसकी कमाई ₹1.75-₹1.75 करोड़ रही थी। अब ‘भूत बंगला’ की देशभर में ग्रॉस कमाई ₹183.63 करोड़ और नेट कमाई ₹154.75 करोड़ हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹236.63 करोड़ हो गया है।

‘धुरंधर 2’ कलेक्शन डे 52

अब बात आदित्य धर और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की। इसे बॉक्स ऑफिस पर 52 दिन पूरे हो चुके हैं, पर सुस्ती के बीच अचानक ही इसने अपना जलवा फिर से दिखा दिया। 52वें दिन इसकी कमाई 114.3% बढ़ गई और 710 शोज से 90 लाख रुपये कमाए। अब देशभर में इसने 52 दिन में ₹1,366.79 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹1,141.99 का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड इसने ₹1,793.29 करोड़ कमा लिए हैं।

‘एक दिन’ कलेक्शन डे 9

जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ सुपर डिजास्टर साबित हुई है। देशभर में 10,028 शोज चलने के बावजूद यह 9 दिनों में कुल ₹4.14 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई है। 9वें दिन इसने सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए, जबकि ₹1.37 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन ₹1.20 करोड़ और तीसरे दिन ₹1.07 करोड़ कमाए थे। इसके बाद से ही कमाई लाखों में सिमट गई, जो हर दिन तेजी से गिर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम