Home » खेल » रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर पर मंडराए संकट के बादल, लॉर्ड्स ODI हो सकता है आखिरी मुकाबला, सिलेक्शन कमेटी युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर पर मंडराए संकट के बादल, लॉर्ड्स ODI हो सकता है आखिरी मुकाबला, सिलेक्शन कमेटी युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में बदलाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं कि रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे. . .

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में बदलाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं कि रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चयन समिति अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने की रणनीति पर काम कर रही है।

रिपोर्ट में बड़ा दावा, अगरकर बदलाव के पक्ष में

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस समय इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह सीरीज के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम में आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि अब भविष्य की टीम तैयार करने के लिए नए खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जाने चाहिए।

हालिया प्रदर्शन बना चिंता की वजह

रोहित शर्मा का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। पिछले आठ वनडे मुकाबलों में उन्होंने 30.1 की औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला। माना जा रहा है कि इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को भविष्य की योजना पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया है।

यशस्वी जायसवाल को लंबे समय तक मौका देने की योजना

BCCI से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने PTI को बताया कि चयन समिति युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगातार अवसर देना चाहती है। इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में दो शतक लगाने वाले जायसवाल को अगले लगभग 20 वनडे मुकाबलों में मौका देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि वह 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकें। सूत्रों का कहना है कि यदि रोहित शर्मा टीम में बने रहते हैं तो जायसवाल को नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से चयन समिति टीम में बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

अंतिम फैसला रोहित शर्मा के हाथ में

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनकर्ता किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला स्वयं उन्हें ही करना होगा। हालांकि, सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले चयन समिति टीम की नई रूपरेखा तय करना चाहती है।

विराट कोहली को लेकर अलग है चयनकर्ताओं की राय

रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मानना है कि विराट कोहली मौजूदा फॉर्म और फिटनेस के आधार पर अब भी भारतीय वनडे टीम की पहली पसंद हैं। इसलिए फिलहाल उनकी जगह को लेकर चयनकर्ताओं के बीच किसी तरह की चिंता या चर्चा नहीं है।

BCCI का कोई आधिकारिक बयान नहीं

 यह जानकारी PTI की रिपोर्ट और सूत्रों के हवाले से सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या रोहित शर्मा की ओर से उनके भविष्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम