Home » खेल » सिर्फ बल्लेबाज नहीं… टीम इंडिया का अगला ऑलराउंडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI ने बनाया खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला राज

सिर्फ बल्लेबाज नहीं… टीम इंडिया का अगला ऑलराउंडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI ने बनाया खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला राज

डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बड़ा खुलासा किया है। जोशी ने बताया कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट. . .

डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बड़ा खुलासा किया है। जोशी ने बताया कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस वैभव की बल्लेबाजी पर है, लेकिन भविष्य में उन्हें एक उपयोगी स्पिन ऑलराउंडर के रूप में भी तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बल्लेबाजी पर रहेगा पूरा फोकस

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील जोशी ने वैभव के भविष्य को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरी नजर में फिलहाल वैभव को एक बल्लेबाज के रूप में ही विकसित किया जाना चाहिए। इस समय उसे अपनी बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। खुशी की बात है कि उसने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि वह बाकी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखेगा।”

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में निखरेगी गेंदबाजी

सुनील जोशी ने यह भी बताया कि वैभव की गेंदबाजी पर जल्दबाजी में काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में उनकी स्पिन गेंदबाजी को धीरे-धीरे बेहतर बनाया जाएगा। जोशी के मुताबिक, “वैभव ने जिम्बाब्वे में पहले भी शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी उसने अपनी प्रतिभा दिखाई थी। सही समय आने पर हम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उसकी गेंदबाजी पर भी काम करेंगे।”

पहले ही मैच में मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में वैभव ने 44 गेंदों में 92 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उनके 74 रन केवल चौके-छक्कों से आए हैं, जिसमें 9 छक्के शामिल हैं। उनकी स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज ने उन्हें टीम इंडिया का नया स्टार बना दिया है।

गेंदबाजी में भी दिखा चुके हैं हुनर

हालांकि अभी तक वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है, लेकिन अंडर-19 और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह बाएं हाथ के पार्ट-टाइम स्पिनर की भूमिका निभा चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 2 विकेट भी दर्ज हैं। ऐसे में यदि उनकी गेंदबाजी पर लगातार काम होता है, तो आने वाले समय में वह टीम इंडिया के लिए एक भरोसेमंद स्पिन ऑलराउंडर का विकल्प बन सकते हैं।

दूसरे टी20 में फिर रहेंगी निगाहें

अब हरारे में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। अगर वह पहले मैच जैसी धमाकेदार बल्लेबाजी दोहराने में सफल रहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा सितारा मिल सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम