Home » दुनिया » ‘अगर जाऊंगा तो मारा जाऊंगा’, ईरान युद्ध के चलते बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप!

‘अगर जाऊंगा तो मारा जाऊंगा’, ईरान युद्ध के चलते बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप!

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला किसी चुनावी रैली या विदेश नीति से नहीं, बल्कि उनके परिवार से जुड़े निजी समारोह से संबंधित है। ट्रंप के बड़े. . .

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला किसी चुनावी रैली या विदेश नीति से नहीं, बल्कि उनके परिवार से जुड़े निजी समारोह से संबंधित है। ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बहामास में होने वाली शादी को लेकर मीडिया और राजनीतिक हलकों में पहले से चर्चा चल रही है। इसी बीच ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह शादी में जाएं या नहीं जाएं, दोनों ही स्थितियों में उनकी आलोचना होगी। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर भी बहस का विषय बन गया।

बेटिना एंडरसन से शादी कर रहे है ट्रंप जूनियर

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस मेमोरियल डे वीकेंड पर पाम बीच सोशलाइट बेटिना एंडरसन से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार समारोह बहामास में निजी स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मारा जाऊंगा और अगर नहीं जाता हूं तब भी फेक न्यूज मुझे निशाना बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा चाहता है कि वह समारोह में शामिल हों, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण फैसला आसान नहीं है। ट्रंप के इस बयान को कई विश्लेषकों ने मीडिया और राजनीति पर कटाक्ष माना है।

ईरान तनाव के चलते ट्रंप की दुविधा बढ़ी

डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत में यह भी स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय हालात उनके फैसले को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी सरकार ईरान से जुड़े तनाव समेत कई वैश्विक मुद्दों से जूझ रही है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, मेरे सामने ईरान जैसी चीजें हैं, इसलिए यह समय मेरे लिए आसान नहीं है। हाल के महीनों में ईरान को लेकर अमेरिकी प्रशासन की नीतियों पर लगातार राजनीतिक दबाव बना हुआ है। ऐसे में किसी निजी समारोह में शामिल होना विपक्ष और मीडिया के लिए नया मुद्दा बन सकता है। यही वजह है कि ट्रंप अपने हर कदम के राजनीतिक असर को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।

ट्रंप परिवार का हर कार्यक्रम राष्ट्रीय चर्चा का विषय

ट्रंप परिवार लंबे समय से अमेरिकी राजनीति और कारोबारी दुनिया का अहम हिस्सा रहा है। ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर उनके पिछले प्रशासन में प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं। वहीं एरिक ट्रंप और अन्य सदस्य भी रिपब्लिकन राजनीति और कारोबारी गतिविधियों में सक्रिय हैं। हाल ही में ट्रंप ने किम्बर्ली गिलफॉयल को ग्रीस में राजदूत नियुक्त किया, जो पहले डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ रिश्ते में थीं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप परिवार की सार्वजनिक मौजूदगी अमेरिकी राजनीतिक परिवारों की परंपरा को और मजबूत करती है। इसी कारण परिवार से जुड़ा हर निजी कार्यक्रम भी राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन जाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम