Home » खेल » अगर बारिश की भेंट चढ़ा पहला क्वालिफायर, तो किसके लिए खुलेंगे IPL फाइनल के दरवाजे, इस टीम के लिए विलेन बनेगा नियम

अगर बारिश की भेंट चढ़ा पहला क्वालिफायर, तो किसके लिए खुलेंगे IPL फाइनल के दरवाजे, इस टीम के लिए विलेन बनेगा नियम

नई दिल्ली।आईपीएल- 2026 के 70 रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अब बारी है सबसे अहम जंग की। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस (GT) 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी। दांव पर. . .

नई दिल्ली।आईपीएल- 2026 के 70 रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अब बारी है सबसे अहम जंग की। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस (GT) 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी। दांव पर है सीधे फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने दोनों टीमों, खासकर गुजरात टाइटंस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों टीमों ने लीग स्टेज का समापन 18-18 पॉइंट के साथ किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते RCB पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। ऐसे में फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। इस सीजन RCB और गुजरात टाइटंस के बीच हुए दोनों मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की है। वहीं, IPL इतिहास में भी दोनों के बीच रिकॉर्ड 4-4 से बराबरी पर है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है।

शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमें

कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में RCB ने लगातार शानदार क्रिकेट खेली है। टीम का लगभग हर विभाग बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक टॉप आर्डर पर निर्भर रही है, लेकिन उनकी बॉलिंग यूनिट ने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। RCB की लीग स्टेज में मिली पांच हारों में से एक हार गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी रही थी। हालांकि, बाद में बेंगलुरु ने वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में गुजरात को हराकर हिसाब बराबर कर लिया था। दोनों फ्रेंचाइजी अपने दूसरे IPL खिताब की तलाश में हैं। RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है, जबकि गुजरात टाइटंस 2022 के बाद एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती है।

धर्मशाला में बारिश के आसार

क्वालिफायर-1 से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। धर्मशाला में मैच के दिन शाम का मौसम IPL 2026 के अन्य सभी वेन्यू की तुलना में काफी ठंडा रहने वाला है। एक्यूवेदर रिपोर्ट अनुसार, मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान लगभग 25 प्रतिशत बारिश की आशंका भी जताई गई है। राहत की बात यह है कि पूरे 40 ओवर का मुकाबला होने की संभावना ज्यादा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम