Home » देश » आ गया प्री-मानसून, मुंबई में झमाझम बारिश, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

आ गया प्री-मानसून, मुंबई में झमाझम बारिश, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। दक्षिण भारत के केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, मुंबई में रविवार सुबह. . .

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। दक्षिण भारत के केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, मुंबई में रविवार सुबह से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

मुंबई और इसके आसपास के इन इलाकों में हुई बारिश

रविवार सुबह से मुंबई, ठाणे, कल्याण और पूरे MMR क्षेत्र में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों और जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मुंबई, पालघर और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के बारिश होने के आसार हैं।

सोमवार को भी मुंबई में होगी बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को पालघर और ठाणे जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए, सोमवार को इन क्षेत्रों के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही सोमवार को मुंबई में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी है बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि बुधवार से शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा।

यूपी, राजस्थान और हिमाचल में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तरांखड में आज बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के कई कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम