Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तर बंगाल में सर्दी रिटर्न ! कोहरे की चादर में लिपटा जलपाईगुड़ी व डुआर्स

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी । यूं तो फरवरी आते आते सर्दी की विदाई होने लगती है, लेकिन इस वर्ष फरवरी के आने से ठंड दोबारा लौट आयी है। पहली तारीख से ही फिर एक बार जलपाईगुड़ी सहित पूरा डुआर्स कोहरे से ढक गया। जिले के राजगंज, मयनागुड़ी धूपगुड़ी, बानरहाट और पूरा डुआर्स आज सुबह से ही घने कोहरे में ढका हुआ है।
साथ ही पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर बंगाल में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। साथ ही दार्जिलिंग और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। कल से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के अंत तक सर्दी की मार कुछ घटने की संभावना है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.