Home » खेल » क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी ? शेखर कपूर ने दिया बड़ा बयान

क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी ? शेखर कपूर ने दिया बड़ा बयान

डेस्क। 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में हैं. लेकिन अब उनके नाम की चर्चा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. एक स्टेटमेंट के बाद लोग यह सवाल पूछने लगे. . .

डेस्क। 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में हैं. लेकिन अब उनके नाम की चर्चा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही. एक स्टेटमेंट के बाद लोग यह सवाल पूछने लगे हैं कि क्या भविष्य में वैभव फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं? आइए बताते हैं सबकुछ.

शेखर कपूर के बयान ने खींचा ध्यान

मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा कि अगर वैभव इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते, तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर लेते. शेखर कपूर का यह बयान तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद वैभव की एक्टिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं.

क्रिकेट में मचा चुके हैं धूम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. कम उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने निडर होकर खेलने की उनकी शैली ने क्रिकेट फैंस को काफी प्रभावित किया है. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.

‘मासूम’ फिल्म से जुड़ा है खास कनेक्शन

शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. हाल ही में इस फिल्म के नए वर्जन की अनाउंसमेंट हुई है. ऐसे में जब शेखर कपूर ने वैभव का नाम लिया, तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई.
हालांकि, अभी तक वैभव सूर्यवंशी की तरफ से फिल्मों में आने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है. लेकिन शेखर कपूर के बयान के बाद यह जरूर साफ हो गया है कि उनकी प्रतिभा ने सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी प्रभावित किया है.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम