डेस्क। जिस दिन का सबको बेसब्री से इन्तजार था वो दिन आ ही गया। 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी थी, बड़े-बड़े सितारों से इस इवेंट में हिस्सा लिया लेकिन हर किसी की जुबां पर एक ही नाम था ऐश्वर्या राय कब आएगी ? फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर एंट्री मारी। आपको बता दें कि कान फील फेस्टिवल की क्वीन ऐश्वर्या राय ने नीला गाउन पहनकर जैसे ही रेड कारपेट पर अपने कदम बिछाए, उसके बाद से ही पूरे इंटरनेट पर बस उन्ही के चर्चे हो रहे हैं। हर साल फैंस उनकी कान्स अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने रॉयल अंदाज से सभी को प्रभावित कर दिया। क्लोजिंग सेरेमनी में आकर Aishwarya Rai ने बड़ी-बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया।
ऐश्वर्या ने पहना ब्लू कलर का गाउन
आपको बता दें कि इस इवेंट पर ऐश्वर्या ने ब्लू कलर का गाउन पहना था और वो किसी देश की महारानी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या राय हमेशा से ही अपनी खूबसूरती को कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका चमकदार गाउन, शानदार डिजाइन और कॉन्फिडेंस से भरा अंदाज उन्हें किसी रॉयल डीवा जैसा बना रहा था। इस दौरान हर किसी का कैमरा बस उन्ही की तरह था, मानों पिछले 10 दिनों से सब इन्ही का इन्तजार कर रहे हों। जैसे ही उनके फैंस ने उनका पहला लुक देखा, हर कोई यह कह रहा है ” ये हैं Cannes की असली क्वीन ”
अमित अग्रवाल ने डिज़ाइन किया गाउन
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने जो ड्रेस पहनी है उसे अमित अग्रवाल ने डिज़ाइन किया था। डीप ब्लू रंग के इस आउटफिट में मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उनका यह लुक ग्लैमर और ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा था, जिसे स्टाइलिस्ट मोहित राय ने बेहद खूबसूरती से तैयार किया।
1,500 घंटे से अधिक का समय लगा
ऐश्वर्या राय का यह गाउन बहुत ही ज्यादा हैवी था, उनकी वीडियो में आप देख सकते हैं, उन्हें चलने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसी के साथ उन्होंने ब्लू कलर का दुपट्टा भी लिया हुआ था। आपको जानकार हैरानी होगी, ऐश्वर्या राय के इस गाउन को बनने में कम से कम 1,500 घंटे से अधिक समय लगा। सिग्नेचर क्रिस्टल वेन कढ़ाई तकनीक का इस्तेमाल करके क्वीन का यह गाउन तैयार किया गया। स्ट्रक्चर्ड शोल्डर डिटेल्स और फिटेड सिल्हूट ने उनके लुक को बेहद पावरफुल और एलिगेंट टच दे दिया।