ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » तृणमूल कांग्रेस नेता और भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष फिरोज खान गिरफ्तार, नगरपालिका के दस्तावेजों से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस नेता और भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष फिरोज खान गिरफ्तार, नगरपालिका के दस्तावेजों से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

कोलकाता। भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस नेता फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी (एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिरोज खान भद्रेश्वर. . .

कोलकाता। भद्रेश्वर नगरपालिका के उपाध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस नेता फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी (एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिरोज खान भद्रेश्वर के तेलिनीपाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं और स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वर्ष 2022 के नगरपालिका चुनाव में निर्वाचित होने के बाद पार्टी ने उन्हें भद्रेश्वर नगरपालिका का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें चंदननगर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन का करीबी भी माना जाता रहा है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज फिलहाल गायब

सूत्रों के मुताबिक, तेलिनीपाड़ा क्षेत्र में अशांति फैलाने और हाल ही में भद्रेश्वर नगरपालिका कार्यालय में हुए विवाद में भी फिरोज खान का नाम सामने आया था। आरोप है कि दो दिन पहले नगरपालिका कार्यालय में हुए हंगामे में उनकी संलिप्तता थी। नगरपालिका सूत्रों का यह भी कहना है कि कार्यालय के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज फिलहाल गायब हैं और उन्हें खोजा नहीं जा सका है। इसी मामले को लेकर नगरपालिका प्रशासन की ओर से भद्रेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पूछताछ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने फिरोज खान को थाने बुलाकर पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नेता को शनिवार को चंदननगर अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और लापता दस्तावेजों तथा अन्य आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम