Home » खेल » दिल्ली कैपिटल्स Vs पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट : छोटी बाउंड्री, पाटा विकेट, क्या आज टूटेगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड?

दिल्ली कैपिटल्स Vs पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट : छोटी बाउंड्री, पाटा विकेट, क्या आज टूटेगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड?

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के विजयी रथ को रोकने के मजबूत इरादे के. . .

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के विजयी रथ को रोकने के मजबूत इरादे के साथ उतरेगी। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली जीत की रह पर लौटना चाहेगी

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 4 मैचों में 3 में हार का सामना करना पड़ा है। डीसी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 47 रन से गंवाया था। टीम सीजन में 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है। ऐसे में दिल्ली इस मैच में पंजाब को हरा जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में

पंजाब किंग्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। पंजाब 6 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 11 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित हैं, और डीसी की उसके घर में कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है।

कैसी है अरुण जेटली की पिच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच ब्लैक सॉइल वाली सपाट सतह है। यह पिच फ्लैट और बैटिंग फ्रेंडली होती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल पाते हैं। यहां की बाउंड्री बहुत चोटी हैं और लगभग 65-68 मीटर लंबी हैं। तेज आउटफील्ड की वजह से यहां रन आसानी से बनते हैं और हाई-स्कोरिंग मुक़ाबले देखने को मिलते हैं। क्योंकि यह मुक़ाबला दिन में खेला जाएगा शुरुआती ओवरों में पिच थोड़ी स्लो या टैकी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह और सपाट हो जाती है।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 25 अप्रैल को दिल्ली का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि यह मुक़ाबला दोपहर के 3.30 बजे से खेला जाएगा, ऐसे में गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान उमस 12% रहेगी। वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दिल्ली और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। वहीं एक मैच का परिणाम नहीं आया है। यह सीजन दोनों टीमों के बीच सीजन का पहला मुकाबला है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम