Home » मनोरंजन » ‘दृश्यम 3’ से 3 ईडियट्स 2 तक, इन 5 सीक्वल का फैंस को है बैसब्री से इंतजार, तीसरी वाली के लिए हैं सबसे ज्यादा बेताब

‘दृश्यम 3’ से 3 ईडियट्स 2 तक, इन 5 सीक्वल का फैंस को है बैसब्री से इंतजार, तीसरी वाली के लिए हैं सबसे ज्यादा बेताब

दर्शकों के बीच इन दिनों ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर ‘दृश्मय 3’ जैसी सीक्वल्स का इंतजार है, जिनका ऐलान पहले ही हो चुका है। इन फिल्मों के पहले आए भाग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसके चलते दर्शकों. . .

दर्शकों के बीच इन दिनों ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर ‘दृश्मय 3’ जैसी सीक्वल्स का इंतजार है, जिनका ऐलान पहले ही हो चुका है। इन फिल्मों के पहले आए भाग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसके चलते दर्शकों को आने वाले भाग से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि दर्शक बेसब्री से इन फिल्मों के आगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए अपकमिंग 5 मोस्ट अवेटेड सीक्वल्स के बारे में आपको बताते हैं।

थ्री इडियट्स 2:

आमिर खान ने हाल ही में ‘3 ईडियट्स 2’ का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि सीक्वल की में पहले जैसा ह्यूमर होगा, लेकिन कहानी नई और अलग होगी। उन्होंने आगे बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी अभी भी कहानी पर काम कर रहे हैं और जैसे ही ये पूरी होती है, सीक्वल पर काम शुरू हो जाएगा। आमिर खान के इस ऐलान से फैंस बेहद खुश हैं।

दृश्यम 3:

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर्चित मिस्ट्री-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का अब तीसरा भाग दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स अब पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुटे हैं।

तुम्बाड 2:

सोहम शाह ने 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ से दर्शकों को चौंकाया और इसी के साथ हिंदी सिनेमा में हॉरर-लोककथाओं के लिए एक नई जगह बनाई। लेकिन, 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म तब और चर्चा में आ गई, जब 2024 में इसे री-रिलीज किया गया और फिर कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया। इसी के साथ ये फिल्म री-रिलीज पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। अब सोहम शाह इस फिल्म का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के अगले भाग ‘वेलक टू द जंगल’ का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला टीजर क्रिसमस पर रिलीज किया गया था और इसकी शूटिंग पूरी होने का ऐलान किया। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके अनुसार ये फिल्म 26 जून को फिल्म की थिएटर में रिलीज होगी।

गोलमाल 5:

अजय देवगन स्टारर हिट ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त भी दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा इस साल मार्च में निर्देशक रोहित शेट्टी ने की थी। ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और शरमन जोशी शामिल हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम