Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पठान के लिए दीवानगी, शाहरुख को बनाया दूल्हा, निकाली बारात, थ‍ियेटर में झूमे फैन्स

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। आ गया पठान…और खत्म हुआ इंतजार ! 4 साल के लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। किंग खान के फैंस के बीच तो जश्न का माहौल है, क्योंकि किंग ऑफ रोमांस इस बार फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखे हैं।
फिल्म देख रहे लोगों ने ट्विटर पर लिखा है- पठान इंटरवल तक हैरान करने वाला है, तेज रफ्तार, हाई वोल्टेज एक्शन है। शाहरुख खान की इंट्रो सीन ने थिएटर को स्टेडियम बना दिया है। फिल्म के पहले शो को लेकर फैन्स के बीच जो क्रेज नजर आ रहा है उसकी भी झलकियां लोगों ने ट्विटर पर शेयर की है। एक फैन ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि मुंबई में सुबह 7 बजे ‘पठान’ शो का हाल देखकर बायकॉट गैंग कॉमा में हैं। सिनेमाघर के अंदर फैन्स का क्रेज जबरदस्त नजर आ रहा है। कुछ फैन्स तो सुबह का शो देखने के लिए थिएटर के बाहर ही सो गए, नजारा भी सोशल मीडिया पर दिखाया गया है। लोग इस मौके को त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख खान के डायहार्ड फैन्स ने लोगों से विनती की है कि फिल्म से जुड़ा कोई स्पॉइलर, कोई इमेज, कोई वीडियो शेयर न करें प्लीज। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को शाहरुख की अब तक बेस्ट एंट्री फिल्म बता रहे हैं।
देश को बचाने निकला ‘पठान’
पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे हैं। शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है। वे फुल एक्शन मोड में हैं। शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।
फैंस ने शाहरुख की निकाली बारात
कोलकाता में धमाकेदार तरीके से पठान का जश्न मनाया गया। शाहरुख के फैंस ने उनके पोस्टर पर वरमाला डालकर किंग खान को दूल्हा बनाया और फिर घोड़े पर बारात निकाली। ऐसी दीवानगरी देखी नहीं होगी कभी झूमे जो पठान’ गाने पर थियेटर में नाचे शाहरुख के फैंस।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.