ADVERTISEMENT
Home » कुछ हटकर » पत्नी और बच्चों से मिलने की चाह में LOC पार करने निकला पूर्व आतंकी, किशनगंगा नदी में डूबने से मौत

पत्नी और बच्चों से मिलने की चाह में LOC पार करने निकला पूर्व आतंकी, किशनगंगा नदी में डूबने से मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 54 वर्षीय एक पूर्व आतंकी की किशनगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए. . .

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 54 वर्षीय एक पूर्व आतंकी की किशनगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा (LOC) पार कर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर जाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान बारामूला जिले के डंगीबच्चा सोपोर निवासी इरफान अहमद शाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। बाद में सीमा पार के अधिकारियों ने उसका शव बरामद किया।

1990 के दशक में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा था इरफान

जानकारी के अनुसार, इरफान अहमद शाह 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर चला गया था। वहां उसने शादी की और उसका परिवार भी बस गया। कुछ वर्षों बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते वापस कश्मीर लौट आया था। उसकी वापसी जम्मू-कश्मीर सरकार की पूर्व आतंकियों के पुनर्वास नीति के तहत हुई थी। बताया जाता है कि वह करीब 13-14 साल पहले अपने गृह क्षेत्र में वापस आया था।

पहलगाम हमले के बाद परिवार को भेजा गया था वापस

इस घटना के पीछे एक पारिवारिक पृष्ठभूमि भी बताई जा रही है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान इरफान की पाकिस्तानी नागरिक पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। इसके बाद से इरफान बारामूला में अकेले रह रहा था। परिवार से अलग होने के बाद वह उनसे दोबारा मिलने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इसी उद्देश्य से वह मुजफ्फराबाद जाने के इरादे से केरन सेक्टर पहुंचा था।

ADVERTISEMENT

नदी पार करने की कोशिश बनी जानलेवा

बताया जा रहा है कि इरफान ने किशनगंगा नदी के रास्ते नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पहुंचने का प्रयास किया। इसी दौरान वह तेज बहाव वाली नदी में डूब गया और उसकी जान चली गई। बाद में सीमा पार से उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर सभी परिस्थितियां स्पष्ट नहीं की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। परिवार से मिलने की कथित कोशिश में हुई इस घटना ने एक बार फिर सीमा से जुड़े मानवीय और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को चर्चा में ला दिया है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम