Home » दुनिया » पाकिस्तान में चुनावी तारीख का हुआ ऐलान, 6 नवंबर को होगी सियासी जंग

पाकिस्तान में चुनावी तारीख का हुआ ऐलान, 6 नवंबर को होगी सियासी जंग

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। पिछले साल अप्रैल में इमरान खान की पीएम पद से छुट्टी होने के कुछ समय बाद शहबाज़ शरीफ को देश का पीएम बनाया. . .

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। पिछले साल अप्रैल में इमरान खान की पीएम पद से छुट्टी होने के कुछ समय बाद शहबाज़ शरीफ को देश का पीएम बनाया गया। पिछले साल पाकिस्तान की सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही शहबाज़ ने संसद भंग करते हुए इस्तीफा दे दिया। इस समय अनवर उल हक़ काकर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम हैं। हालांकि इन सब के बावजूद पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल अभी थमी नहीं है। इस राजनीतिक उथल-पुथल को थामने का एक ही रास्ता है और वो है चुनाव। पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से पाकिस्तान में चुनाव की मांग चल रही है और आज चुनावी तारीख का ऐलान भी हो गया है।
किस दिन होंगे पाकिस्तान में चुनाव?
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने आज देश में अगले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान में इसी साल 6 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके लिए अल्वी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को पत्र भी लिख दिया है। ऐसे में पाकिस्तान में सियासी जंग की तारीख का ऐलान हो गया है और राजनीतिक बिसात भी बिछ गई है।

Web Stories
 
वूलन कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये स्मार्ट हैक्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत