Home » पश्चिम बंगाल » फाल्टा में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर पीएम मोदी का खास मैसेज, कहा-लोकतंत्र की जीत और धमकियों की हुई हार

फाल्टा में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर पीएम मोदी का खास मैसेज, कहा-लोकतंत्र की जीत और धमकियों की हुई हार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में बीजेपी की शानदार जीत की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में बीजेपी की शानदार जीत की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यह चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति राज्य की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। बीजेपी ने रविवार को फाल्टा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस निर्वाचन क्षेत्र को लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इसके उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

पीएम बोले- फाल्टा की जनता अपना फैसला सुना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है। फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए देबांग्शु पांडा को बधाई। यह बीजेपी के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।’

पीएम मोदी की पोस्ट में छिपा है खास मैसेज

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग पश्चिम बंगाल की नई सरकार के सभी क्षेत्रों में किए जा रहे असाधारण कार्यों को देख रहे हैं, इसलिए उन्होंने बीजेपी को और अधिक समर्थन देने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल भर में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।

फाल्टा में एक लाख से ज्यादा वोटों से जीती बीजेपी

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट देबांग्शु पांडा 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी कैंडिडेट की जमानत भी जब्त हो गई है। देबांग्शु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक 10,084 वोटों के साथ तीसरे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

टीएमसी-कांग्रेस कैंडिडेट की जमानत जब्त

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। फाल्टा में हुए पुनर्मतदान के नतीजे दो मायनों में अनोखे हैं। जनवरी 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार को चौथा स्थान मिला है।

बीजेपी की अब बंगाल में हो गईं 208 सीटें

2011 के बाद से, जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है। फाल्टा में पुनर्मतदान 21 मई को हुआ था। पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम