Home » पश्चिम बंगाल » बारासात में बीजेपी के दो गुटों में हिंसक संघर्ष, जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार हुए गंभीर रूप से घायल

बारासात में बीजेपी के दो गुटों में हिंसक संघर्ष, जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार हुए गंभीर रूप से घायल

उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना के जिला मुख्यालय बारासात में बीजेपी के “आदि” और “नव्य” गुटों के बीच बुधवार रात हिंसक संघर्ष से पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि गंभीर रूप से घायल बारासात संगठनात्मक. . .

उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना के जिला मुख्यालय बारासात में बीजेपी के “आदि” और “नव्य” गुटों के बीच बुधवार रात हिंसक संघर्ष से पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि गंभीर रूप से घायल बारासात संगठनात्मक जिला बीजेपी अध्यक्ष राजीव पोद्दार को कोलकाता रेफर करना पड़ा। स्थानीय आदि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद बारासात थाने की पुलिस देर से मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और जिला अध्यक्ष पर हमला हुआ।

अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हृदयपुर इलाके में बी.आर. अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के कब्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद को केंद्र बनाकर हृदयपुर स्टेशन के पास बीजेपी के दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी और फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई। संघर्ष के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें नव्य बीजेपी के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बारासात जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ। आरोप है कि उत्तेजित नव्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में ही आदि बीजेपी नेताओं और समर्थकों पर हमला कर दिया।

बारासात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील

इतना ही नहीं, कुछ कार्यकर्ता बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार के घर पहुंचे और वहां भी हमला किया। इस दौरान राजीव पोद्दार को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बारासात मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। दोनों गुटों के बीच लगातार हो रही झड़पों के कारण बुधवार देर रात बारासात-टाकी रोड और बारासात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। लेकिन बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार के गंभीर रूप से घायल होने से जिला राजनीति में भारी हलचल मच गई है।

अंदरूनी संघर्ष ने राजनीतिक माहौल को गर्म

राज्य में बीजेपी सरकार बनने के महज 24 दिनों के भीतर बारासात जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अंदरूनी संघर्ष ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस साल के अंत तक राज्य में नगरपालिका चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे समय में जिला और स्थानीय स्तर पर बीजेपी के दो गुटों के बीच बढ़ता टकराव आम मतदाताओं की चिंता बढ़ा रहा है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम