Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बेटी के कहने पर मां ने गाया ऐसा गाना, सुनकर सोनू सूद भी हुए दीवाने, दे दिया बड़ा ऑफर !

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यूनिवर्स टीवी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली के किस्से तो शायद देश भर में चर्चित हैं, लेकिन कई बार वह अपने ट्वीट के जरिए भी अपने चाहने वालों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने एक ऐसी महिला का नंबर मांग लिया और उसे काम दिलाने का वादा किया जिसका गाया हुआ एक गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
‘इससे सुरीला संभव है क्या?’
दरअसल, इस महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है। ट्विटर पर मुकेश नामक यूजर ने लिखा कि इससे सुरीला संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला किचन में खाना बना रही है वह रोटी सेंक रही है। इसके बाद उसकी बेटी किचन में एंट्री मारती है और मोबाइल पर उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है. इस दौरान महिला गाना गुनगुना रही होती है।
किशोर कुमार का सुपरहिट गीत
उसकी बेटी ने अपनी मां से गाने के लिए गुजारिश किया थोड़ी बहुत आनाकानी करने के बाद महिला ने किशोर कुमार का सुपरहिट गीत ‘मेरे नैना सावन भादो’ को गुनगुनाया। महिला ने इस गीत को इतने बेहतरीन तरीके से सुनाया कि सुनने वाले महिला के फैन हो गए। इस वीडियो को जैसे ही पोस्ट किया गया यह जमकर वायरल हो गया।
‘मां फिल्म के लिए गाना गाएगी’
इसके बाद वीडियो पर नजर पड़ी अभिनेता सोनू सूद की और उन्होंने तत्काल प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी। सोनू सूद की इस दरियादिली के लोग दीवाने हो गए। यह पहला मौका नहीं है जब सोनू सूद ने ऐसा कुछ किया है। वे कोरोना काल के बाद लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.