Home » देश » भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव : BSF बांग्लादेश में घुसपैठ करवा रहा, बॉर्डर गार्ड्स ने लगाए आरोप, भारत की 3D नीति से घबराया पड़ोसी देश

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव : BSF बांग्लादेश में घुसपैठ करवा रहा, बॉर्डर गार्ड्स ने लगाए आरोप, भारत की 3D नीति से घबराया पड़ोसी देश

नई दिल्ली। बांग्लादेश की सीमा गश्ती बल, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने बीते शुक्रवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की बीएसएफ ने गुरुवार और शुक्रवार की सुबह बांग्लादेशी क्षेत्र में लोगों को जबरदस्ती घुसाने के कई. . .

नई दिल्ली। बांग्लादेश की सीमा गश्ती बल, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने बीते शुक्रवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की बीएसएफ ने गुरुवार और शुक्रवार की सुबह बांग्लादेशी क्षेत्र में लोगों को जबरदस्ती घुसाने के कई प्रयास किए। एक आधिकारिक बयान में, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने पिछले 24 घंटों में अपने क्षेत्र लालमोनिरहाट, पंचगढ़ , नौगांव और चापाइनवाबगंज के पास हुई कथित घटनाओं का जिक्र किया।
सीमा के पास शून्य रेखा या नो-मैन्स लैंड पर 70 से अधिक लोगों को रोका गया। बीजीबी की 15 लालमोनिरहाट बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मेहदी इमाम ने कहा कि वे फिलहाल वहीं फंसे हुए हैं।
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीजीबी के इन विशिष्ट आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए बीएसएफ के कम से कम तीन जनसंपर्क अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

भारतीय सैनिकों ने 10 बांग्लादेशी के भारत में घुसपैठ को नाकाम कर दिया था

यह घटना ऐसे समय घटी जब शुक्रवार को बीएसएफ ने कहा कि उसने कूच बिहार के मेखलीगंज इलाके के पनीशाला में बांग्लादेशी जीबी (बीजीबी) द्वारा महिलाओं और बच्चों सहित 10 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ कराने के कथित प्रयास को विफल कर दिया है।
बीएसएफ ने कथित तौर पर कुछ अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया ताकि ये लोग भारतीय क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। बीजीबी ने बीएसएफ के दावों का खंडन किया है।

घुसपैठ को लेकर भारत सरकार इन 3 नीतियों पर कर रही काम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेश और पाकिस्तान से घुसपैठ को रोकने के लिए केंद्र सरकार की 3D नीति को पूरी मजबूती से लागू करने का निर्देश दिया है।
इन नीतियों में सबसे महत्वपूर्ण बॉर्डर फेंसिंग में तेजी लाना है, इसके तहत पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने सीमा पर फेंसिंग (बाड़ लगाने) के काम के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए सैकड़ों हेक्टेयर भूमि BSF को सौंप दी है।
भारत-बांग्लादेश की लगभग 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा को पूरी तरह सील करने के लिए अब ड्रोन सर्विलांस, थर्मल इमेजर्स और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
गृह मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि घुसपैठिए खुद वापस लौट जाएं, अन्यथा एक-एक की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से डिपोर्ट किया जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम