Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

महाराष्ट्र संकट : संजय राउत के बयान से सियासी भूचाल, कहा-अगर 24 घंटे में शिंदे संग बागी विधायक लौटे तो महाविकास अघाड़ी छोड़ने को तैयार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। महाराष्ट्र में उपजे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तमाम बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई वापस लौटते हैं। तो शिवसेना, महाविकास अघाड़ी से बाहर को तैयार है। संजय राउत के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में भूकंप आ गया है। अभी तक महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने का प्रयास न सिर्फ उद्धव ठाकरे बल्कि शरद पवार और कांग्रेस पार्टी भी कर रही थी। संजय राउत ने कहा कि हमारे संपर्क में 21 विधायक हैं। हमारे विधायकों का अपहरण किया गया था।
सूरत से लौटे विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि वहां बहुत जबरदस्त पुलिस बंदोबस्त था। मुझे जबरन सूरत लेकर जाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से कई बार महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। वहीं कैलाश पाटिल ने कहा कि मैं 1 किलोमीटर तक भाग कर उनके चुंगल से बाहर निकला। दोनों विधायकों ने यह भी कहा कि कई एमएलए मजबूरी के चलते नहीं लौट पा रहे हैं। उद्धव ठाकरे जल्द ही सीएम आवास वर्षा पर लौटेंगे।
गुवाहाटी से वापस लौटे विधायक कैलाश पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने हमें घर पर बुलाया था। वहां हमसे कहा गया कि एक जगह पर चलना है। जिसके बाद महापौर बंगले पर ले जाया गया। हमें आगे जाना है यह कहकर गाड़ी बदली गई। फिर ठाणे से वसई ले जाया गया। आगे बढ़ने पर महसूस हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। हमें और हमें गलत दिशा में ले जाया जा रहा है।
फिर हम फिर मैं बीच रास्ते से पैदल और मोटरसाइकिल की मदद से बाहर आया और होटल में रुका। इसके बाद एक ट्रक वाले की मदद से मैं मुंबई के दहिसर टोल नाके पर पहुंचा। उत्तर प्रदेश के लोगों ने मेरी मदद की और मैं किसी प्रकार मुंबई पहुंचा। हालांकि शिंदे गुट ने एक वीडियो जारी किया जिसमें यह पता चल रहा है कि पाटिल बिना किसी दिक्कत के शिंदे की टीम के साथ यात्रा कर रहे थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.