ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » महिला आरक्षण पर सियासी घमासान : सीएम ममता बनर्जी का आरोप-‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया गुमराह’, राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान : सीएम ममता बनर्जी का आरोप-‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश को किया गुमराह’, राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक के बहाने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस विधेयक के नाम पर देश को गुमराह किया है। सीएम ने ये भी. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक के बहाने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस विधेयक के नाम पर देश को गुमराह किया है। सीएम ने ये भी कहा कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को ढाल बना रही है।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर बहस लगातार जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को गुमराह किया है। ममता बनर्जी ने इसे गहरी निराशाजनक स्थिति बताया और कहा कि देश को सच्चाई बताने के बजाय गलत तरीके से पेश किया गया।

तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की राजनीति में ज्यादा भागीदारी की समर्थक

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की राजनीति में ज्यादा भागीदारी की समर्थक रही है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि उनकी पार्टी में लोकसभा और राज्य विधानसभा दोनों में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। लोकसभा में उनकी पार्टी के करीब 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में लगभग 46 प्रतिशत महिला सदस्य हैं।
उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि जिस तरीके से केंद्र सरकार इस मुद्दे के साथ ‘परिसीमन’ को जोड़ रही है, उसका विरोध कर रही है। ममता का आरोप है कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को ढाल बना रही है।

राजनीति हुई तेज

यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में लोकसभा में 2029 से लागू होने वाले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश की महिलाएं उन्हें “कन्या भ्रूण हत्या जैसे पाप” के लिए सजा देंगी।
इस पूरे मामले में अब राजनीति और तेज हो गई है। एक तरफ केंद्र सरकार विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष, खासकर ममता बनर्जी, सरकार पर राजनीतिक फायदा उठाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रही हैं। आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा राजनीतिक विवाद बन सकता है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम