ADVERTISEMENT
Home » राजनीति » कैप्टन स्मित मच्छार पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल: बीजेपी का गांधी परिवार पर हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- बाटला हाउस पर आंसू बहाने वाले अब खामोश क्यों?

कैप्टन स्मित मच्छार पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल: बीजेपी का गांधी परिवार पर हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- बाटला हाउस पर आंसू बहाने वाले अब खामोश क्यों?

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से मांगा सीधा जवाब नई दिल्ली। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुप्पी पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वे कांग्रेस. . .

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से मांगा सीधा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुप्पी पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वे कांग्रेस से सीधे पूछना चाहते हैं कि जो लोग जाकिर नाइक को शांति का मसीहा मानते थे, अफजल गुरु को हालात का मारा बताते थे, बुरहान वानी को भटका हुआ युवा कहते थे, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देते थे और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते थे, वे अब एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं।

“इतनी बहादुरी दिखाने वाले कैप्टन के लिए एक शब्द क्यों नहीं?”

त्रिवेदी ने सवाल किया कि कई लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के लिए कोई शब्द क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल, सोनिया और प्रियंका पर साधा निशाना

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेदी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, तीनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित की बहादुरी ने देश और दुनिया को हैरान कर दिया है और पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की है, जबकि इजरायल के पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की है। इसके बावजूद कांग्रेस के ‘पहले परिवार’ की ओर से एक शब्द, पोस्ट या प्रेस बयान न आना सवाल खड़े करता है।

ADVERTISEMENT

बाटला हाउस और गाजा का जिक्र कर बोले- वोट बैंक से डर गए राहुल?

त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू बहाए थे, लेकिन कैप्टन स्मित के लिए उनकी आंखों में हमदर्दी नहीं दिखती। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गाजा को लेकर वे ट्वीट, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्तावों और अखबारी लेखों के जरिए दुख जता रहे थे, लेकिन अब ‘वोट बैंक’ से इतने डरे लगते हैं कि इस मामले पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।

“यह दो विचारधाराओं का टकराव है”: त्रिवेदी

त्रिवेदी ने कहा कि पूरे देश को कांग्रेस नेतृत्व के इस व्यवहार को गंभीरता से देखना चाहिए। उनके मुताबिक एक विचारधारा वह है जो आतंक का मौन समर्थन करती है, भारत के संवैधानिक संस्थानों और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है और देश रूपी जहाज को दुर्घटना की ओर ले जाती है। दूसरी विचारधारा वह है, जिसका प्रतिनिधित्व बीजेपी करती है, जो जहाज को बचाने के लिए चोट सहने और जान का जोखिम उठाने को तैयार है, जैसा कैप्टन स्मित ने विमान में मौजूद 180 लोगों को बचाने के लिए किया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम