Home » मनोरंजन » ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज: विक्रांत मैसी की इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल, 24 जुलाई को OTT पर होगी रिलीज

‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज: विक्रांत मैसी की इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल, 24 जुलाई को OTT पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। प्यार, बिछड़ने और खुद को तलाशने की भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर. . .

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। प्यार, बिछड़ने और खुद को तलाशने की भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ट्रेलर ने उनकी आंखें नम कर दीं और अब उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

प्यार, किस्मत और रिश्तों की भावुक कहानी

‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी मुलाकात आजाद ख्याल और पेशे से वकील सुधा (वेदिका पिंटो) से होती है। सुधा चंदर को अनिश्चितताओं को अपनाने, बड़े सपने देखने और बेझिझक प्यार करने की सीख देती है। लेकिन जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। आगे चलकर चंदर की मुलाकात प्रीति (महिमा मकवाना) से होती है। प्रीति का शांत स्वभाव और उसका अटूट भरोसा चंदर को प्यार का एक नया एहसास कराता है। फिल्म तीन किरदारों के जरिए यह दिखाती है कि अलग-अलग रिश्ते किस तरह इंसान की सोच, भावनाओं और व्यक्तित्व को बदल देते हैं।

ट्रेलर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाता है। इसमें प्यार, दिल टूटने, उम्मीद और आत्म-खोज की झलक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई यूजर्स ने इसे दिल छू लेने वाला बताया है और फिल्म को देखने की उत्सुकता जाहिर की है।

विक्रांत मैसी ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर विक्रांत मैसी ने कहा,“चंदर का सफर मुझे शुरू से ही अपना लगा, क्योंकि यह कहानी जिंदगी के अनपेक्षित मोड़ों को अपनाने की है। हम अक्सर अपनी जिंदगी को तय योजनाओं के मुताबिक जीना चाहते हैं, लेकिन प्यार हर योजना को बदल देता है। इतनी सच्ची और भावनात्मक कहानी का हिस्सा बनना और एक्टर के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर के रूप में नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।”

कब और कहां देखें ‘मुसाफिर कैफे’?

टेरिबली टाइनी टेल्स (TTT) और होममेड स्टोरीज के बैनर तले बनी ‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी शरण्या राजगोपाल ने लिखी है, जबकि निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।’मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम