Home » पश्चिम बंगाल » राजगंज के बर्खास्त BDO प्रशांत बर्मन ने शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगंज के बर्खास्त BDO प्रशांत बर्मन ने शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में सोमवार रात बड़ा बवाल देखने को मिला। बर्खास्त राजगंज BDO प्रशांत बर्मन पर आरोप है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे और सड़क पर हंगामा कर रहे थे। बाइक. . .

कोलकाता। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में सोमवार रात बड़ा बवाल देखने को मिला। बर्खास्त राजगंज BDO प्रशांत बर्मन पर आरोप है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे और सड़क पर हंगामा कर रहे थे।

बाइक सवार को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रशांत बर्मन की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

विरोध करने पर लोगों को दी धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जब लोगों ने घटना का विरोध किया तो प्रशांत बर्मन भड़क उठे। उन्होंने लोगों को “भ्रष्ट” बताते हुए कथित तौर पर धमकी दी और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रशांत बर्मन सड़क पर लड़खड़ाते दिखाई दे रहे हैं और पुलिस से खुद को गिरफ्तार करने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया

बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस ने प्रशांत बर्मन को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पहले से हत्या मामले में घिरे हैं प्रशांत बर्मन

प्रशांत बर्मन पहले से ही सॉल्ट लेक के स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कमालिया के अपहरण और हत्या मामले में जांच के घेरे में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया।

चार्जशीट में ‘फरार आरोपी’ के तौर पर जिक्र

हालांकि पुलिस की चार्जशीट में प्रशांत बर्मन का नाम आरोपियों की सूची में शामिल नहीं है, लेकिन दस्तावेज में उन्हें कई बार “फरार आरोपी” बताया गया है।

पिछले साल मिला था स्वपन कमालिया का शव

गौरतलब है कि स्वपन कमालिया का शव पिछले साल 29 अक्टूबर को न्यू टाउन के जात्रागाछी इलाके में एक नहर किनारे से बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार उनका अपहरण कर हत्या की गई थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम