Home » मनोरंजन » रात में चोरी-छुपे अपने बॉयफ्रेंड संग निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स दे रहे हैं जल्द से जल्द शादी करने की भी सलाह

रात में चोरी-छुपे अपने बॉयफ्रेंड संग निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स दे रहे हैं जल्द से जल्द शादी करने की भी सलाह

डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने बिंदास स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अकसर ही उन्हें अपने ही अंदाज में अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है। सोनाक्षी. . .

डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने बिंदास स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अकसर ही उन्हें अपने ही अंदाज में अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है। सोनाक्षी की लव लाइफ के बारे में बात करें तो उनका का नाम एक्ट्रेस जहीर इकबाल के साथ जुड़ा रहता है। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया है कि वो दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे हैं। बल्कि एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त भी बताया है। जहीर ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर एक साथ नजर आए हैं। दोनों को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों डिनर डेट पर साथ निकले थे। जहीर एक चेक शर्ट में शर्ट के बटन खोले नजर आए तो वहीं सोनाक्षी ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इस कपल को काफी लोग पसंद करते हैं तो कुछ इन्हें ट्रोल भी करते हैं। लेकिन सोनाक्षी ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। सोनाक्षी मीडिया के साथ बातचीत करतीं और खिलखिलाती नजर आईं।
हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने अभी भी अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ नहीं किया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आए थे।
ऐसे में पैपराजी दोनों को घर लेते हैं और एक साथ पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। इसके बाद दोनों एक साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। इतने में वहां मौजूद पैपराजी उन्हें नाइस जोड़ी कहते हैं। फिर दोनों अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं। अब दोनों को यूं साथ देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। यहां तक कि लोग दोनों को जल्द से जल्द शादी करने की भी सलाह दे रहे हैं।