Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लखनऊ बिल्डिंग हादसा : सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत, जांच के लिए गठित हुई कमेटी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। राजधानी लखनऊ के वजीर हसन रोड पर मंगलवार देर शाम एक पांच मंजिला रिहाशी अपार्टमेंट ढह गया। इस हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर और कांग्रेस नेता जीशान हैरद की मां बेगम हैदर की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने उन्हें करीब 15 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला था। तो वहीं मां की मौत के कुछ देर बाद अब्बाद हैदर की पत्नी उज्मा हैदर की भी मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 17 घंटे बाद निकाला जा सका था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई। तो वहीं जीशान हैदर के भाई और सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी उज्मा हैदर को नाजुक हालत में इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां और पत्नी की मौत के बाद अब्बास हैदर ने अस्पताल में हंगामा किया और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं यहां पर रहता हूं मुझे इस बिल्डिंग के बारे में जानकारी है। मैंने प्रशासन को जानकारी दी कि यहां पर लोग फंसे है। लेकिन, छह घंटे तक तमाशा होता रहा और एक साथ कई टीमें खड़ी रही, लेकिन काम नहीं किया।’ उनके पास कोई एडवांस इक्विपमेंट (औजार) भी नहीं थे। मलबा हटाने का समान भी उनके पास नहीं था। अब्बास ने कहा कि वहां पर लोगों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि लोगों के पास ऑक्सीजन नहीं पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि झूठा बोला गया कि पानी और ऑक्सीन लोगों को दी गई। इस दौरान उन्होंने मौता का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहना था। जब बिल्डिंग गिरी तब अब्बास हैदर, अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाऊस में थे। हादसे के बाद अब्बास हैदर को निकाल लिया गया था, लेकिन उनकी पत्नी और मां की तलाश जारी थी। आज सुबह करीब 10 बजे अब्बास की मां को बाहर निकाल गया और गंभीर हालत देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पातल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। तो वहीं, 12 बजकर 20 मिनट पर अब्बास की पत्नी उज्मा को मलबे से बाहर निकाल जा सका। उन्हें भी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
अब्बाद हैदर की मां और पत्नी के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की माता जी बेगम हैदर एवं पत्नी उज़्मा अब्बास का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !’


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.