Home » बिहार » सिर काटकर मां काली को चढ़ाया

सिर काटकर मां काली को चढ़ाया

बेतिया। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला अंतर बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी मठिया बकुलहर में मंगलवार रात पुजारी रुदल प्रसाद बरनवाल की हत्या कर दी गई। इतना ही नही हत्यारों ने उनका सिर भी कलम कर दिया। बिहार. . .

बेतिया। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला अंतर बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी मठिया बकुलहर में मंगलवार रात पुजारी रुदल प्रसाद बरनवाल की हत्या कर दी गई। इतना ही नही हत्यारों ने उनका सिर भी कलम कर दिया।
बिहार के बेतिया जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हत्यारों ने मंदिर के एक पुजारी की हत्या के बाद उसका सिर काटकर काली माता के मंदिर में चढ़ा दिया। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल बेतिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी मठिया बकुलहर में मंगलवार रात पुजारी रुदल प्रसाद बरनवाल की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों ने उनका सिर भी कलम कर दिया। इसके बाद कटे हुए सिर को ले जाकर चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में काली माता के मंदिर में चढ़ा दिया। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Web Stories
 
वूलन कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये स्मार्ट हैक्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत