Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में लगी भयावह आग : धरमनगर इलाके में 10 मकान जलकर राख, 4 लोग झुलसे

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में एक बार फिर से भयावह आगलगी की घटना सामने आयी है, जिसमें कई मकान जल कर खाक हो गए है। साथ ही ही चार लोग भी बुरी तरह से झूले गए है। इस आगलगी की घटना की घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 1 कुलीपाड़ा के धरमनगर इलाके में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान 4 लोग झुलस गए, जाकी 10 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। घर की महिलाएं डर के मारे घर से बाहर निकलीं तो सिलेंडर फट गया और आग फैल गई।
घनी आबादी होने के कारण आग कुछ ही देर में आसपास के घरों में फैल गई। वहां कुछ और गैस सिलेंडर फट गए और आग की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ती गई। दमकल विभाग के तीन इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू किया। हालांकि इस आग से काफी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में 4 लोग झुलस गए है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की खबर मिलते ही वार्ड नंबर 1 पार्षद संजय पाठक व डिप्टी मेयर रंजन सरकार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। नगर निगम पीड़ितों के लिए अस्थायी रूप से कुछ कपड़े और जरूरत के अन्य सामान प्रदान की व्यवस्था कर रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.